फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   family members created a ruckus in the power house

Aligarh News: बिजली घर में शव रखकर परिवार वालों ने किया हंगामा, 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग

Tue, 23 Jul 2024 05:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Tue, 23 Jul 2024 05:45 AM IST
सार

हरपाल सिंह शटडाउन लेकर टिकटा गांव के पास लाइन की खराबी दूर करने का काम कर रहे थे। अचानक से बिजली की आपूर्ति शुरू हो गई। इससे करंट की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गए और उनकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
family members created a ruckus in the power house
हंगामा करते ग्रामीणों को समझाते अधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

22 जुलाई की सुबह करीब नौ बजे संविदा कर्मी हरपाल का शव रखकर परिजनों व ग्रामीणों ने अरनी बिजली घर पर हंगामा शुरू कर दिया। वह मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग कर रहे थे। विभागीय अधिकारियों ने मृतक के परिवार को साढ़े सात लाख रुपये का मुआवजा, विभागीय प्रक्रिया के तहत मृतक की पत्नी को पेंशन और विभागीय कर्मियों की ओर से सामूहिक सहयोग राशि मुहैया कराने का आश्वासन दिया। तब दोपहर ढाई बजे के बाद परिजन शव लेकर अपने गांव चले गए।

विज्ञापन


थाना पालीमुकीमपुर के गांव रूपवास निवासी 33 वर्षीय हरपाल सिंह पुत्र मक्खन सिंह रविवार को शटडाउन लेकर टिकटा गांव के पास लाइन की खराबी दूर करने का काम कर रहे थे। अचानक से बिजली की आपूर्ति शुरू हो गई। इससे करंट की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गए और उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


हादसे के बाद बिजली घर के मशीन कक्ष में ताला बंद कर रोस्टर रजिस्टर सहित एसएसओ फरार हो गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों सहित ग्रामीण अरनी बिजली घर पहुंच गए। करीब 300 महिला-पुरुष हंगामा करते हुए एसएसओ पर मुकदमा, मृतक के परिवार को मुआवजा की मांग करने लगे। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों से वार्ता के बाद विभाग के अधिशासी अधिकारी प्रमोद कुमार, एसडीओ शत्रुघ्न सिंह, जेई जयकिशन और नायब तहसीलदार पहुंच गए थे। अधिकारियों के समझाने पर साढ़े पांच घंटे बाद हंगामा समाप्त हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed