फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The dismissed workers stopped the cleaning work by roaming around in the ward, beat up the driver of the garbage collection vehicle

Aligarh News: बर्खास्त कर्मियों ने वार्ड में घूम-घूमकर सफाई कार्य रोका, कूड़ा उठाने वाली गाड़ी के चालक को पीटा

Wed, 16 Jul 2025 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
The dismissed workers stopped the cleaning work by roaming around in the ward, beat up the driver of the garbage collection vehicle
सफाई कर्मचारियों पर मुकदमा व बर्खास्तगी की कार्रवाई ने तूल पकड़ लिया है। मंगलवार को बर्खास्त कर्मचारियों ने पूरे वार्डों में घूम-घूमकर कर्मचारियों को कार्य करने से रोक दिया। इस दौरान एटा-क्वार्सी बाईपास पर कूड़ा उठाने वाली गाड़ी के चालक को पीट दिया। इससे सभी 45 वार्डों में सफाई व्यवस्था ठप हो गई। सड़कों पर कूड़े के ढेर लग गए। नालियां गंदगी से अट गई।
विज्ञापन





13 जुलाई को वेतन में कटौती पर सुखमा कंपनी के सफाई कर्मियों ने चौराहे को कब्जे में लेकर साढ़े तीन घंटे हाईवे को जामकर प्रदर्शन किया था। इस दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था। इस मामले में चिकित्सक ने सासनी गेट थाने में चार कर्मियों पर नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। सुखमा कंपनी ने अनुशासनहीनता और नियम का पालन न करने पर आठ कर्मियों की सेवा समाप्त कर दी थी। इसी को लेकर कर्मियों में आक्रोश है।
विज्ञापन




कंपनी के पदाधिकारियों ने बताया कि बर्खास्त कर्मचारी कुछ कर्मियों को बहला-फुसला कर सफाई कार्य को बंद करा रहे हैं। मंगलवार को नाला गैंग के साथ सफाई करने जा रहे चालक अंशुल की इन कर्मियों ने पिटाई कर दी। मामले में अंशुल ने क्वार्सी थाने में तहरीर दे दी है। दूसरी ओर दोपहर को भारी संख्या में कर्मचारियों ने जवाहर भवन स्थित कार्यालय पर प्रदर्शन किया। नेताओं ने कहा कि अगर 24 घंटे में मुकदमा वापस नहीं हुआ तो नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर 90 वार्डों में सफाई ठप कर दी जाएगी। इस दौरान नगर निगम पुलिस और पीएसी की टीम जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




नगर सफाई मजदूर संघ अध्यक्ष प्रदीप भंडारी और महामंत्री सुनील टुंडा ने कहा कि हम हर सफाई कर्मचारी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। यदि नगर निगम ने मुकदमा वापस नहीं लिया और नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर मुकदमा दर्ज नहीं किया तो सभी वार्डों में कार्य बंद कर दिया जाएगा।



ड्राइवर संघ के अध्यक्ष शेखर जीवन और महामंत्री उदयवीर ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को न्याय नहीं मिला तो सभी वाहनों को बंद कराया जाएगा। मौके पर तरुण चौहान, प्रशांत वाल्मीकी, बबलू कमल, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार खन्ना, राहुल चेतन, बिरजू चंचल, अमरदीप टैगोर आदि थे।





यह मोहल्ले हुए प्रभावित
शहर के मानिक चौक, दूबे पड़ाव, भुजपुरा, सराय रहमान, सराय हकीम, रसलगंज, शिवपुरी, ऊपरकोट, टनटनपाड़ा, उस्मानपाड़ा, हाथी डूबा, चिराग चियान, रेलवे रोड, फफाला, विकास नगर, नगला मसानी, देवी नगला, बन्नादेवी, प्रतिभा कॉलोनी, स्वर्ण जयंती नगर, रमेश विहार, देवी नगला, सुरक्षा विहार, मुस्ताकनगर, सूतमिल, बरौला जाफराबाद, आईटीआई रोड, किशोर नगर, जीवनगढ़, केलानगर, बेगपुर मोहल्ले में सफाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed