{"_id":"57eec3d24f1c1bf0455749a8","slug":"the-crowd-increased-gusto-then-bother-about-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीड़ ने बढ़ाया उत्साह, फिर सुरक्षा की क्या परवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीड़ ने बढ़ाया उत्साह, फिर सुरक्षा की क्या परवाह
अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Sat, 01 Oct 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
भीड़ ने बढ़ाया उत्साह, फिर सुरक्षा की क्या परवाह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के तीन घंटे के रोड शो में महानगर में गजब के उत्साह और जोश से लवरेज जनसमूह ने उनका स्वागत किया। नेता और कार्यकर्ता ही नहीं, बल्कि आमजन में भी नेता के स्वागत और हाथ मिलाने तक की होड़ मची हुई थी।
शुक्रवार को देवरिया से दिल्ली तक किसान यात्रा लेकर चल रहे राहुल गांधी जब यहां आए तो कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। शहर भर में 25 के करीब ठिकानों पर उनका स्वागत हुआ और खुद राहुल गांधी ने भी समय सीमा की पाबंदी को तोड़ते हुए हर स्वागत स्वीकारा।
हालांकि कुछ जगह पर घड़ी देख उनके चेहरे पर चिंता की लकीर आई। मगर उन्होंने स्वागत के आगे घड़ी की सूइयों को नजरंदाज कर दिया। लंबे समय बाद कांग्रेस के प्रति यह नजारा देख खुद कांग्रेसियों का उत्साह दोगुना दिखा।
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गभाना से चलकर 3.57 बजे जब शहर सीमा में आए तो सबसे पहले ऊदला मोड़ पर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद सारसौल चौराहे पर कांग्रेस सेवादल के जिला मुख्य संगठन सीपी गौतम के नेतृत्व, बरौला पुल पर युवा कांग्रेसियों, फिरदौस नगर पुल के नीचे पब्लिक ने, शमशाद मार्केट पर कांग्रेसियों ने, कलेक्ट्रेट पर अधिवक्ता व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने, एएमयू सर्किल पर छात्रों ने, जकरिया मार्केट पर छर्रा प्रत्याशी रहे परवेज खान, प्रदेश महासचिव योगेश दीक्षित की अगुवाई में, जामिया उर्दू पर फरहत अली ने और सफीना कांप्लेक्स पर पूर्व महानगर अध्यक्ष वसीम अहमद की अगुवाई में स्वागत हुआ।
इस दौरान कांग्रेसी नेता तारिक गांधी, नदीम गफ्फूर, आफताब अहमद, ताहिर सुल्तान, दानिश, फैजान, मुस्तकीम आदि मौजूद रहे। दोदपुर में एमआई खान, अब्दुल लतीफ,नसीम शेरवानी, केला नगर पर लोगों ने और फिर मैरिस रोड पर रूही जुबैरी ने स्वागत किया।
मैरिस रोड चौराहा, विवेक बंसल के आवास पर स्वागत के बाद हबीब मंजिल, धर्मपुर कोर्टयार्ड, सेंटर प्वाइंट पर व्यापार मंडल द्वारा, समद रोड पर उद्योगपति धनजीत वाड्रा और ज्वैलर्स द्वारा, गांधी आई पर प्रदीप शर्मा, टीकाराम कॉलेज पर अमित शर्मा रिंकू, आभा होटल पर अखिल गुप्ता, दुबे पड़ाव, सराय सुल्तानी, हाथरस अड्डा पर एनएसयूआई के सुनील यादव, आमिर चौधरी, प्रदेश सचिव साहिल सिंह, व अधिवक्ता गिर्राज किशोर द्वारा, महेंद्र नगर के बाहर सत्येंद्र सारस्तव द्वारा, खिरनी गेट और आखिरी में सासनी गेट चौराहे पर स्वागत के बाद वह इगलास के लिए 6.54 बजे रवाना हो गए।
इस दौरान कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष गिरवर शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष तल्हा अबरार, वरिष्ठ कांग्रेसी गौरव गोदानी, अखिलेश शर्मा, रामगोपाल रैना, प्रेमप्रताप सिंह, अंकुर मित्तल, शाहिद खान, शीलू चंदेल, हिमांशू मित्तल, आलोक मिश्रा आदि तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।