{"_id":"6b0535d01453517fcf0bb276","slug":"shoorveers-team-won-the-match-aligarh-news-c-2-1-ali1007-1117718-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दीपू के शतक से जीते एचवीसीसी शूरवीर्स, आठ विकेट से दर्ज की शानदार जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दीपू के शतक से जीते एचवीसीसी शूरवीर्स, आठ विकेट से दर्ज की शानदार जीत
विज्ञापन
विजेता शूरवीर्स टीम। आयोजक
35 गेंदों में 103 रन बनाकर बने प्लेयर ऑफ द मैच, 11 छक्के और चार चौकों से गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
अलीगढ़। महेश्वर इंटर कॉलेज ग्राउंड पर हरिगढ़ वार्ष्णेय क्रिकेट क्लब (एचवीसीसी) की ओर से आयोजित टी-10 चैंपियनशिप में एचवीसीसी शूरवीर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एचवीसीसी रुद्रास को आठ विकेट से शिकस्त दी। मुकाबले के हीरो रहे दीपक दीपू ने महज 35 गेंदों में नाबाद 103 रन की शतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।
चैंपियनशिप के सातवें मुकाबले में टॉस जीतकर एचवीसीसी रुद्रास ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 10 ओवर में सात विकेट खोकर 127 रन बनाए। वैभव ने 33, प्रीनाल केपी ने 32 और गौरव रॉक ने 15 रन का योगदान दिया। शूरवीर्स की ओर से कुनाल केपी ने दो और मोहित ने एक विकेट हासिल किया।
128 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शूरवीर्स की टीम ने मुकाबले को एकतरफा बना दिया। दीपक दीपू ने 35 गेंदों में चार चौकों और 11 छक्कों की मदद से नाबाद 103 रन ठोक दिए। प्रतीक किराना ने 25 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया। शूरवीर्स ने नौ ओवर में एक विकेट खोकर 133 रन बनाते हुए आठ विकेट से जीत दर्ज की। दीपू को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस अवसर पर संयोजक सुमित एडमिन, अंकुर आनंद, रूपम गुप्ता, तरुण सैमसंग, विनय कांत, मुनील, नीरज, प्रतीक, विमल, मिलन, हनी, मोहित, कुणाल, रोहित, गौरांग आदि मौजूद रहे।