{"_id":"575876694f1c1b1f349c56f2","slug":"the-cow-cutting-hinduvadion-ruckus","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाय काटने को लेकर हिंदूवादियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाय काटने को लेकर हिंदूवादियों का हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
गाय काटने पर हंगामा
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरौली में मस्जिद के पास एक खेत में गाय काटने का मामला सामने आया है। सूचना पर हिंदूवादी संगठन के लोग मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। एहतियात के तौर पर पीएसी और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम अमरौली के ग्रामीण बुधवार की सुबह करीब 6 बजे शौच करने गए थे। उन्होंने देखा कि नौबत सिंह इंजीनियर पुत्र भूदेव के बाजरा के खेत में से चार-पांच लोग एक पिन्नी में मांस लेकर निकल रहे हैं। टोकने पर यह लोग वहां से भाग गए। शक होने पर ग्रामीण बाजरा के खेत के अंदर गए। उस खेत में कुछ गाय के अवशेष और खून पड़ा हुआ मिला।
इसकी सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बजरंग दल नेताओं और पुलिस को दी। सूचना पर एसओ जवां छोटे लाल मौके पर पहुंचे। वहां पर बजरंग दल नेताओं का जमावड़ा होने लगा। हालात बिगड़ते देख एसओ जवां ने आलाधिकारियों को सूचना दी। सूचना पर सीओ तृतीय मौके पर पहुंचे और हालात देख्ाते हुए तुरंत थाना गभाना, थाना क्वार्सी का फोर्स बुलाया गया। इसके साथ एक ट्रक पीएसी को मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने मौक से मिले गाय के अवशेषों के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं।
ग्रामीणों की मांग थी कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और शाम तक गिरफ्तार किया जाए। भाजपा नेता भी मौके पर पहुंचे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। सीओ तृतीय ने आश्वासन दिया कि दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जब जाकर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।
इस संबंध में सत्य प्रकाश पुत्र हीरालाल ने शेर मुहम्मद पुत्र शमी मुहम्मद, शानू पुत्र अब्दुल रहमान, जावेद, सलाम, छोटे उर्फ अब्दुल अजीज, कादरी, रहीस आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मौके पर ठा. रघुराज सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष नत्थी सिंह, मुनीश गौड़, केशव बघेल, राहुल शर्मा, रामकुमार आर्य, जिला प्रभारी बजरंगदल, केदार सिंह, ठा. अरुण तोमर, रूपेश पंडित, ठा. अजय, आलोक चौहान, उदयवीर, अतुल, सुशील , नितिन सिंघल, संजीत, भरत चौधरी, रवि, वेदप्रकाश शर्मा आदि मौजूद थे।