फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The Country will be empowered when women are empowered

महिलाएं सशक्त होंगी, तभी देश सशक्त होगा : राज्यपाल

Wed, 13 Jan 2021 09:11 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 09:11 PM IST
विज्ञापन
The Country will be empowered when women are empowered
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बुधवार को सर्किट हाउस परिसर में ओडीओपी, एफपीओ एवं एनआरएलएम समूह की महिला लाभार्थियों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उद्यमियों, किसानों एवं महिला लाभार्थियों द्वारा तैयार उत्पादों की खुले दिल से सराहना की। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं सशक्त होंगी, तभी देश सशक्त बनेगा। इस दौरान उन्होंने औषधीय गुण वाले मौलश्री के पौधों का रोपण किया। इसके बाद उन्होंने सर्किट हाउस सभागार में एनआरएलएम समूह की महिला लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र, ओडीओपी के तहत मार्जिन मनी ऋण योजना के चेक एवं टूल किट के साथ विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र का वितरण किया।
विज्ञापन

राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और स्वावलंबी बनाने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। ग्रामीण परिवेश की महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़कर आर्थिक रूप से सबल, सशक्त और स्वावलंबी बनें। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित स्वयं सहायता समूहों के क्रियाकलापों के बारे में जानकारी की और समूह सदस्यों से संवाद किया। बोलीं.. अब महिलाएं किसी भी स्तर पर अपने को कमजोर न समझें और जब महिलाएं सशक्त होंगी, तभी देश सशक्त बनेगा। राष्ट्र की उन्नति एवं तरक्की के लिए महिलाओं को अपनी आय में वृद्धि करनी होगी। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वह अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें और संकल्प लें कि गरीबी से बाहर निकलना है। समाज में झूठी शान बनाए रखने के लिए विवाह आदि आयोजनों पर अनावश्यक खर्चों से बचें, पैसों का विवेकपूर्ण ढंग से सदुपयोग करें।
विज्ञापन

राज्यपाल ने संवाद के दौरान ही समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों एवं समूूह संचालन के बारे में जानकारी प्राप्त की। महिला समूहों ने बताया कि वह 62 प्रकार की गतिविधियों का संचालन कर रहे हैं। जिसमें प्रेरणा कैंटीन, विद्युत बिल एजेंट, पीडीएस शॉप, सामुदायिक शौचालय, स्कूल ड्रेस, ग्रॉसरी, ब्यूटी पार्लर, बेकरी, पीतल मूर्ति बनाने का कार्य प्रमुख है। जिससे वह अपने परिवार का अच्छे से भरण-पोषण कर रही हैं। इस पर राज्यपाल ने कहा कि आज के समय में बेटे और बेटियों में कोई भेद नहीं है। बेटों की भांति बेटियों को भी अच्छी शिक्षा मुहैया कराई जाए। आज की बेटियां बेटों के बराबर परचम लहरा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ठा. रघुराज प्रताप सिंह ने कहा कि राज्यपाल का भ्रमण जनपद के लिए प्रेरणादायी एवं मार्गदर्शक बनेगा। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए चाहे कोविड रहा हो या सामान्य दिन शासकीय योजनाओं का लाभ पात्रों को मिल रहा है। कोविड के दौरान श्रम विभाग द्वारा प्रत्येक पात्र को एक एक हजार रुपये दिए गए। पंजीकृत श्रमिकों की बालिकाओं को साइकिल का भी वितरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed