{"_id":"600350228ebc3e2e670a74c1","slug":"the-city-was-wrapped-in-fog","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: पूरे दिन कोहरे की चादर में लिपटा रहा शहर, गाड़ियों की रफ्तार पर लगी ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: पूरे दिन कोहरे की चादर में लिपटा रहा शहर, गाड़ियों की रफ्तार पर लगी ब्रेक
Sun, 17 Jan 2021 02:14 AM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Sun, 17 Jan 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
नौरंगाबाद जीटी रोड़ पर सुबह से रहा कोहरे का कहर कोहरे के कारण रेगते हुए दिखे वाहन ।
- फोटो : Rupesh
सर्दी का सितम लगातार जारी है। शनिवार को पूरे दिन शहर कोहरे की चादर में लिपटा रहा। दोपहर में जरूर कोहरे का असर कुछ कम हुआ, लेकिन थोड़ी देर बाद ही कोहरा फिर छा गया। इसके चलते पूरे दिन सड़कों पर वाहन हेडलाइट जलाकर ही चले। साथ ही रफ्तार भी बेहद कम रही। सर्दी के चलते जनजीवन और दैनिक गतिविधियां भी प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन
शनिवार को सुबह से ही बेहद घना कोहरा था। उम्मीद थी कि दोपहर तक धूप खिल जाएगी, लेकिन दोपहर में भी कोहरा छाया रहा। यह क्रम शाम को और बाद में रात को भी जारी रहा। इसके चलते शहर में वाहन बेहद धीमी गति के साथ चले। लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचने में अपेक्षाकृत अधिक समय लगा।
विज्ञापन
अधिकांश समय लोग घरों में ही कैद रहे। जिन्हें बेहद जरूरी कार्य था वही घरों से निकले। कोहरे के साथ ही पूरे दिन ठिठुरन का अहसास भी बना रहा। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के प्रो. अतीक अहमद कहते हैं कि पूरे जनवरी महीने में इसी तरह का मौसम और तापमान रहने की संभावना है।
विज्ञापन