फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The children of laborers were suffering hungry and thirsty in village Rohera

जहरीली शराब कांडः गांव रोहेरा में भूखे-प्यासे तड़प रहे थे मजदूरों के बच्चे

Fri, 04 Jun 2021 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
The children of laborers were suffering hungry and thirsty in village Rohera
जहरीली शराब पीकर जान गंवाने एवं गंभीर रूप से बीमार ईंट भट्ठा मजदूरों के बच्चे भूख-प्यास से तड़प रहे थे। 12 बजे तक मासूम बच्चों को अन्न का एक दाना तक नसीब नहीं हुआ था। विधायक ठाकुर दलवीर सिंह के पौत्र विजय सिंह पहुंचे तो दूध, ब्रेड, बिस्किट आदि उपलब्ध कराया।
विज्ञापन

जवां थाना क्षेत्र के ग्राम रोहेरा में जहरीली शराब पीकर ईट भट्ठा मजदूरों के मरने की खबर आई। अस्वस्थ चल रहे बरौली विधान सभा क्षेत्र के विधायक ठाकुर दलवीर सिंह ने अपने पौत्र एवं भाजपा नेता विजय सिंह एवं प्रवक्ता सुशील गुप्ता को मौके पर पीड़ितों की मदद के लिए भेजा। वहां का हृदय विदारक दृश्य देखकर विजय सिंह एवं सुशील गुप्ता कांप गए। मजदूरों के परिजन चीत्कार कर रहे थे। दिन के बारह बजे तक पीड़ित परिवार के करीब 12 से 15 बच्चों को अन्न का एक दाना तक नसीब नहीं हुआ था। मासूम बच्चे भूख से छटपटा रहे थे। महिलाओं का कहना था कि उनके बच्चे सुबह से भूखे हैं। विजय सिंह ने स्थानीय हलवाई एवं आसपास के दुकानों से दूध, ब्रेड, बिस्किट, आटा एवं केला आदि मंगाकर बच्चों को दिए। पीड़ित परिवार की दो महिलाएं गर्भवती हैं और अगले एक-दो महीने में प्रसव होना है। विजय सिंह ने कहा कि गर्भवती महिलाओं का वह इंतजाम कराएंगे और किसी तरह की दिक्कत नहीं होने देंगे। स्थानीय प्रधान से पीड़ित लोगों के लिए खाने का इंतजाम करने का आग्रह करके आए हैं। इसके साथ ही मजदूरों को अपना नंबर देकर आए है, ताकि किसी तरह की दिक्कत होने पर सूचना दें।
विज्ञापन

दलवीर ने एसडीएम से आर्थिक मदद के लिए की बात
बरौली विधान सभा क्षेत्र के विधायक ठाकुर दलवीर सिंह ने कोल तहसील के एसडीएम रंजीत सिंह ने फोन पर बात कर पीड़ित परिवार को स्थानीय स्तर पर आर्थिक मदद देने का आग्रह किया। विजय सिंह ने बताया कि एसडीएम ने आश्वासन दिया है कि वे इस संबंध में जिलाधिकारी से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed