{"_id":"61ec44be242653174767f788","slug":"the-chief-minister-smiled-after-hearing-the-slogan-of-bulldozer-baba","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः बुलडोजर बाबा का नारा सुनकर मुस्कुरा गए मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः बुलडोजर बाबा का नारा सुनकर मुस्कुरा गए मुख्यमंत्री
Sun, 23 Jan 2022 12:15 AM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Sun, 23 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिस समय रघुनाथ पैलेस में भाजपाइयों और प्रबुद्धजनों को संबोधन दे रहे थे। उस दौरान तरह-तरह के 15-20 बार नारे लगाए गए। इन नारों में बोलो बुलडोजर बाबा की जय सुनकर मुख्यमंत्री भी मुस्कुरा उठे। हालांकि उन्होंने अपना भाषण जारी रखा।
बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जैसे ही अपना भाषण शुरू किया। वैसे ही भाजपाइयों ने भारत माता की जय के नारे से उनका स्वागत किया। बीच-बीच में उनका हौसला बढ़ाने के लिए भाजपाई वंशी वाले की जय, जय जय श्री राम के नारे लगा रहे थे। अंत में जब उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनानी है और माफियाओं पर बुलडोजर चलवाना है तो हमारे प्रत्याशियों को सहयोग प्रदान करें। इतने में भीड़ में से नारा लगा कि बोलो बुलडोजर बाबा की जय। इसे सुनकर तो मुख्यमंत्री भी मुस्कुरा उठे। पूरे भाषण के दौरान भाजपाइयों ने नारा लगाया तो भाषण की समाप्ति पर कहा कि योगी जी संघर्ष करो। हम तुम्हारे साथ हैं।
शेर के साथ मुख्यमंत्री का पोस्टर रहा चर्चा में
कार्यक्रम स्थल के बाहर मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए तीन पोस्टर टांगे गए। इन पोस्टरों में मुख्यमंत्री के ठीक पीछे शेर की तस्वीर छपी हुई थी। जिसके कारण यह पोस्टर दिनभर चर्चा का केंद्र बने रहे। भाजपाई आपस में बात करते तो बोलते यूपी का शेर आ रहा है। उन्हें मिलने की बहुत उत्सुकता है।