{"_id":"69f5187377fb4e084c0ca8e2","slug":"the-body-was-kept-in-the-rain-for-three-hours-at-the-crematorium-aligarh-news-c-115-1-sali1020-100417-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: श्मशान घाट में तीन घंटे तक बारिश में रखा रहा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: श्मशान घाट में तीन घंटे तक बारिश में रखा रहा शव
विज्ञापन
गांव दरियापुर में शव को श्मशान घाट लेकर पहुंचे परिजन।
- फोटो : samvad
क्षेत्र के गांव सालपुर में अंत्येष्टि स्थल पर टिनशेड नहीं होने के कारण शव को अंतिम संस्कार के लिए तीन घंटे तक बारिश थमने का इंतजार करना पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने अंत्येष्टि स्थल पर टिनशेड बनवाने की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव सालपुर के मजरा दरियापुर निवासी ओमवीर सिंह की विवाहित बेटी प्रियंका का बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया था। इसके बाद परिजनों को उसका अंतिम संस्कार करना था, लेकिन उसी समय बारिश आ गई। परिजन शव को श्मशान घाट तक पॉलिथीन में लपेटकर ले गए, लेकिन बारिश बंद नहीं हुई और श्मशान घाट पर कोई टिनशेड नहीं था, जिसके चलते परिजनों ने शव को जमीन पर रखकर करीब तीन घंटे तक बारिश बंद होने का इंतजार किया।
पूर्व बीडीसी संतोष कुमार ने बताया कि कई बार इस संबंध में ग्राम प्रधान को बताया गया है। मास्टर जय शर्मा ने बताया कि अंतिम संस्कार करने के लिए हमें बारिश के बीच खेतों में तीन-चार घंटे तक इंतजार करना पड़ा। बीडीओ विजय कुमार तिवारी ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो जांच कर अंत्येष्टि स्थल पर टिनशेड का निर्माण कराया जाएगा। ग्राम प्रधान कालीचरण ने बताया कि मानक के अनुसार श्मशान भूमि की जमीन कम है, इसलिए अंत्येष्टि स्थल पर टिनशेड का निर्माण नहीं हो सका है। फिर भी समस्या को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।