{"_id":"67a7b843927eb20c2b018855","slug":"the-body-of-the-mahant-was-found-hanging-from-a-noose-in-the-hut-of-the-temple-aligarh-news-c-119-1-sali1001-101255-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: मंदिर की कुटिया में फंदे से लटका मिला महंत का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: मंदिर की कुटिया में फंदे से लटका मिला महंत का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
Sun, 09 Feb 2025 01:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 01:32 AM IST
सार
महंत हरिगिरी करीब 15 साल पहले कहीं से आकर गांव स्थित चामड़ माता मंदिर में सेवादारी करने लगे थे। मंदिर के पीछे बनी कुटिया में ही रहा करते थे। खेलते हुए बच्चों ने देखा कि महंत हरिगिरी का शव कुटिया के बरामदे में रस्सी के फंदे पर लटका हुआ था।
विज्ञापन
महंत हरिगिर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
अकराबाद ब्लॉक के गांव जसरथपुर में शनिवार दोपहर एक मंदिर के महंत का शव पीछे बनी कुटिया में फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना पर पुलिस ने ग्रामीणों से जानकारी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया है कि महंत हरिगिरी (75) पुत्र रामगिरी करीब 15 साल पहले कहीं से आकर गांव स्थित चामड़ माता मंदिर में सेवादारी करने लगे थे। मंदिर के पीछे बनी कुटिया में ही रहा करते थे। शनिवार दोपहर आस पड़ोस के कुछ बच्चे खेलते हुए मंदिर की ओर पहुंच गए। तभी बच्चों ने देखा कि महंत हरिगिरी का शव कुटिया के बरामदे में रस्सी के फंदे पर लटका हुआ था। जिसे देखकर बच्चे चीखने लगे। चीख-पुकार की आवाजें सुनकर आसपास के तमाम लोग वहां एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गईं। थाना पुलिस ने बताया है कि शव को फंदे से उतारकर जांच-पड़ताल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट का इंतजार है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन