फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The board of municipal elections started laying, leaders became active

अलीगढ़ः बिछने लगी नगर निकाय चुनाव की बिसात, नेता हुए सक्रिय

Sun, 03 Apr 2022 12:59 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sun, 03 Apr 2022 12:59 AM IST
विज्ञापन
जिले में विधानसभा व विधान परिषद का चुनाव संपन्न होने के साथ ही अब नगर निकाय चुनाव की बिसात बिछने लगी है। प्रदेश में नवंबर या दिसंबर तक निकाय चुनाव होना प्रस्तावित है। सभासद, नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों ने जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। वे शादी समारोह के अलावा गमी आदि जैसे खास मौकों पर लोगों के घरों पर दस्तक देने लगे हैं।  सत्ताधारी पार्टी भाजपा से चुनाव लड़ने वाले दावेदारों की संख्या सबसे अधिक है।
विज्ञापन



हाल-चाल जानने पहुंच रहे हैं दावेदार
नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायतों का अगले कुछ महीनों में ही पांच साल का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। इसको लेकर नगर निकाय चुनाव का बिगुल बजने लगा है। शहर में सभासद मोहल्लों में जाकर लोगों से हाल-चाल जानते हुए तैयारी कर रहे हैं। तो नगर पंचायतों में चेयरमैनी का चुनाव लड़ने वाले इस बार सीट कौन सी रहेगी ? इसके बारे में अभी से गुणाभाग करने में जुट गए हैं। कोई कह रहा है कि 2017 में सीट सामान्य थी तो इस बार ओबीसी या फिर आरक्षित हो सकती है। इन्हीं सब बिंदुओं के साथ चुनावी फिजा चलने लगी है। खास बात है कि विधानसभा व एमएलसी चुनाव के दौर में ही नगर निकाय चुनाव की शुरुआत हुई है। चुनावी नतीजे आने के बाद निकाय चुनाव की सरगर्मियां भी तेज होने लगेंगी।
विज्ञापन



दावेदारों की लंबी फेहरिस्त
नगर निगम, अतरौली व खैर नगर पालिका के साथ ही छर्रा, इगलास, बेसवां, विजयगढ़, जट्टारी, पिलखना, जलाली, कौड़ियागंज आदि नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों की लंबी लाइनें हैं। इनके अलावा हाल ही में नगर पंचायत बनी टप्पल, पिसावा, चंडौस, गभाना, मडराक, बरौली व जवां- सिकंदरपुर में अध्यक्ष व वार्ड सदस्य का चुनाव लड़ने वाले दावेदारों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



भाजपा से चुनाव लड़ने वालों की संख्या अधिक
भाजपा में विधानसभा चुनाव की तरह नगर निगम में मेयर, नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए टिकट पाने के लिए दावेदारों की लंबी सूची रहने का अनुमान है। अब देखना यह होगा कि टिकट किसे मिलेगी? हालांकि सपा, बसपा समेत दूसरे दलों से भी चुनाव लड़ने के लिए टिकट मांगी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed