Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two friends hanged themselves fearing police action

हाथरस: दोस्त भगा ले गया लड़की, पुलिस का फोन आने पर डर से दो दोस्तों ने लगाया फंदा, एक की मौत

Fri, 27 Nov 2026 09:53 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 27 Nov 2026 09:53 PM IST
सार

आदित्य और दीपांशु राजस्थान में हलवाई का काम करते थे। अलीगढ़ पुलिस ने उन्हें फोन कर दुष्यंत के लड़की को ले जाने के मामले में सहयोग का शक जताया, जिसके बाद परिजनों की डांट से दोनों तनाव में आ गए थे। दोनों घर से निकले और बाग में फंदा लगाने का कदम उठा लिया।

विज्ञापन
Two friends hanged themselves fearing police action
मृतक आदित्य उर्फ सीटू यादव और दीपांशु यादव का चल रहा इलाज - फोटो : फाइल फोटो, परिजन

विस्तार

हसायन थाना अंतर्गत नगला मानधाती गांव के बाहर आम के बाग में शुक्रवार दोपहर दो युवकों ने रस्सी के सहारे पेड़ पर फंदा लगा लिया। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि इन युवकों का एक दोस्त किसी लड़की को लेकर भाग गया। इस मामले में दोनों का नाम सामने आने पर वे पुलिस की कार्रवाई से डर गए।

विज्ञापन


नगला मानधाती के रहने वाले आदित्य उर्फ सीटू यादव (22) और दीपांशु यादव (22) शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे घर से निकले। करीब दो किलोमीटर दूर असोई गांव के बाहर साबिर अली के आम के बाग में दोनों ने रस्सी से फंदा लगा लिया। कुछ राहगीरों की नजर युवकों पर पड़ी। तब तक आदित्य की मौत हो चुकी थी। दीपांशु फंदे से लटका तड़प रहा था। तभी रस्सी टूट गई। ग्रामीण उसे सिकंदराराऊ स्थित निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने आदित्य के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


इनका कहना है

पेड़ पर दो युवकों ने फंदा लगाया था जिसमें एक की मौत हो गई। एक युवक का उपचार चल रहा है। मौत की वजह को लेकर अभी जांच की जा रही है। लड़की ले जाने वाले एंगल को भी खंगाला जा रहा है। परिजनों से पूछताछ के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। -अमित पाठक, सीओ, सिकंदराराऊ

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस का फोन आने पर परिजनों ने लगाई थी डांट
परिजनों के अनुसार, आदित्य व दीपांशु राजस्थान के खानपुर में हलवाई का काम करते थे। दोनों 18 नवंबर को गांव आए। यहां खेत का काम था। इनका एक दोस्त दुष्यंत अलीगढ़ में रहता है। वहां भी दोनों का आना-जाना था। पुलिस के अनुसार दुष्यंत 26 नवंबर को अलीगढ़ के सासनी गेट क्षेत्र की एक लड़की को भगा ले गया। परिजनों ने बताया कि एक दिन अलीगढ़ से पुलिस का फोन आया। पुलिस ने बताया कि दुष्यंत किसी लड़की को भगा ले गया है। पुलिस ने दोनों पर दुष्यंत का सहयोग करने का शक जताया। पुलिस का फोन आने की जानकारी मिलने पर परिजनों ने दोनों को डांटा-फटकारा। परिजनों ने बताया कि इसके बाद से दोनों दोनों परेशान थे। वे पुलिस की कार्रवाई के डर से भयभीत भी थे। शुक्रवार को उन्होंने जो कदम उठाया उसका किसी को अंदाज नहीं था।

परिवार में मचा कोहराम
आदित्य की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। वह चार भाई व एक बहन के बीच दूसरे नंबर का था। पिता रामगोपाल की दो वर्ष पहले मौत हो चुकी है। अब इस घटना ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed