फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The associations are running your store : Attorney General

खेल संघ चला रहे अपनी दुकान: महाधिवक्ता

Tue, 30 Aug 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
अमर उजाला/ ब्यूरो Updated Tue, 30 Aug 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
The associations are running your store : Attorney General
खेल संघ चला रहे अपनी दुकान: महाधिवक्ता - फोटो : रुपेश
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद्र के जन्मदिवस पर सोमवार को अहिल्याबाई स्पोट्स स्टेडियम में खेल दिवस का आयोजन किया गया। इसमें श्रेष्ठ खिलाड़ियों को खेल को बढ़ावा देने वालों का सम्मान किया गया। मानव संकल्प वेलफेयर सोसायटी दिल्ली ने स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना और खेल दिवस पर जिले के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी व कोच को पुरस्कार देने की घोषणा की। इससे पूर्व हॉकी प्रतियोगिता हुई। इसमें स्टेडियम एकादश और ग्रास हाकी एकादमी संयुक्त विजेता रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भारतीय खेल प्राधिकरण की महाधिवक्ता एवं ताइक्वांडो की इंटरनेशनल खिलाड़ी गीतांजली शर्मा ने कहा कि ओलंपिक में हम इसलिए हार रहे हैं क्योंकि खेल संघ अपनी दुकान चला रहे हैं। वर्चस्व को लेकर इनमें जंग चल रही हैं। जो खिलाड़ी नहीं है वह खेल में आगे आ रहा है खिलाड़ी पीछे छूट रहे हैं।  खेल एसोसिएशन में उन लोगों का दबदबा है जो खेलना ही नहीं जानते हैं। इस गड़बड़ी के कारण खेल पीछे छूट रहा है।
विज्ञापन

नीचे से लेकर ऊपर तक यही है। मैं कई ऐसे केस लड़ रही हूं। सीडीओ डीएस सचान ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान करते हुए कहा कि खिलाड़ी और प्रतियोगिताओं के लिए वह हर संभव मदद करेंगे। खिलाड़ियों के बीच वह खुद को गौरवान्वित समझते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि ड़ा. रक्षपाल सिंह, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान जिला विज्ञान क्लब के कोआर्डिनेट जिया अहमद खान, एडीएसओ डा. मंजूर आलम, सर्वेश कुमार, डा अजय सिंह, भगत सिंह बाबा, शमशाद  निसार आजमी, सुधीश कुमार, प्रमोद शर्मा, विष्णु स्वरूप शर्मा, दीपक शर्मा, फरहान,  सोम प्रकाश शर्मा, अमित तेवतिया, मीनाक्षी रानी गौड़ , रमेश यादव मौजूद रहे।   इनका हुआ सम्मान
एथलेटिक्स में  पालेन्द्र सिंह, जितेन्द्र कुमार, धर्मेंद्र, बाक्सिंग में कल्पना, शिवानी सिंह, क्रिकेट में रिंकू सिंह और शिवम सारस्वत, बॉडी बिल्डिंग में फैजान, पॉवर लिफ्टिंग में विवेक गौतम, वेट लिफ्टिंग में परवेज, अनुज व राज,  कुश्ती में सैफ, फुटबाल में पुनीत चौहान, बैडमिंटन में अनिरुद्घ पांडे, हर्ष सिंह, सूजल वार्ष्णेय, रमा, सुजाता, दीपिका सारस्वत,  खेल प्रोत्साहन पुरस्कार से एडवोकेट राजकुमार प्रधान क्वार्सी, नदीम खांडे।

300 करोड़ से बनेगा स्पोर्ट्स कॉलेज
भारतीय खेल प्राधिकरण की महाधिवक्ता गीतांजली शर्मा ने घोषणा की है कि मानव संकल्प वेलफेयर सोसायटी दिल्ली द्वारा प्रत्येक साल खेल प्रोत्साहन के लिए अलीगढ़ के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को 21 हजार रुपये का कोच को पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। यह पुरस्कार उनके पिता राधेश्याम शर्मा के नाम पर होगा। चयन के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी। वह दिल्ली में बस जरूर गई हैं लेकिन अलीगढ़ उनकी मातृभूमि है। लोधा ब्लाक में एक स्पोर्ट्स कॉलेज की भी स्थापना की जा रही है। करीब 300 करोड़ की लागत बनने वाले इस कॉलेज में खिलाड़ियों के लिए हर सुविधा होगी।  यह करीब तीस बीघा जमीन में होगा। तीन माह में तैयार हो जाएगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed