फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The AMU student life by jumping in front of trains

ट्रेन के आगे कूदकर एएमयू छात्र ने दी जान

Tue, 20 Sep 2016 01:45 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
अमर उजाला/ ब्यूरो Updated Tue, 20 Sep 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
एएमयू के बीएससी अंतिम वर्ष के छात्र जितेंद्र ने रविवार रात छर्रा अड्डा पुल के नीचे ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मुमताज हॉल में रहकर पढ़ाई कर रहे छात्र की मौत की खबर पर पुलिस ने शिनाख्त के बाद खबर देकर देवरिया से परिजन बुला लिए। हालांकि परिजनों ने साथी छात्रों के उत्पीड़न से तंग आकर युवक के सुसाइड का आरोप लगाया है। मगर किसी तरह से लिखित शिकायत पुलिस या एएमयू इंतजामिया को नहीं दी है।
विज्ञापन

मूल रूप से जिला देवरिया के खामपुर थाना क्षेत्र गांव खरपरवा निवासी राधेश्याम का 25 वर्षीय बेटा जितेंद्र एएमयू में बीएससी अंतिम वर्ष का छात्र था। रविवार रात छर्रा अड्डा पुल के निकट ट्रेन के आगे कूदकर उसने जान दे दी। गांधीपार्क पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

हालांकि रात में शिनाख्त होने पर खबर मिलने सोमवार सुबह छात्र के परिजन अलीगढ़ पहुंच गए। मृतक के भाई आनंद ने बताया कि जितेंद्र को हॉस्टल में साथ रहने वाले छात्र परेशान करते थे। इस संबंध में उसने पहले भी बताया था। तंग आकर भाई ने खुदकशी कर ली है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर गांधीपार्क वीआर दीक्षित ने बताया कि परिजनों की ओर से फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी गई है। वह फिर लौटकर आने और शिकायत देने की बात कहकर गए हैं। फिर भी मामले में हकीकत जानने की कोशिश की जा रही है। रविवार शाम भी वह कैंपस से बिना किसी को बताए निकल आया था।
प्रॉक्टर ने कहा कि छात्र ने कभी किसी दूसरे छात्र द्वारा प्रताड़ित किए जाने की शिकायत नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed