{"_id":"5eef6eed8ebc3e42de778704","slug":"tharoor-likes-chinese-woman-s-misleading-tweet-clarify-the-situation-sonia-city-office-news-ali23668858","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी महिला के भ्रामक ट्वीट पर थरूर ने किया लाइक, स्थिति स्पष्ट करें सोनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी महिला के भ्रामक ट्वीट पर थरूर ने किया लाइक, स्थिति स्पष्ट करें सोनिया
विज्ञापन
चीन की एक महिला के भ्रामक ट्वीट को लाइक कर कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। भाजपा नेता डॉ. निशित शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को खत लिखकर पार्टी का दृष्टिकोण स्पष्ट करने का आग्रह किया है।
डॉ. निशित का कहना है कि ईवा जहेंग नाम की चीन की महिला के ट्विटर हैंडल द्वारा किए गए भ्रामक ट्वीट को सांसद शशि थरूर ने लाइक कर समर्थन किया है। इस ट्वीट में चीन के सैनिकों की स्थिति के आंकड़े भ्रामक है। ट्वीट में एक पुराने वीडियो को पोस्ट कर भ्रमित करने का प्रयास किया गया है। 2018 में भी भारतीय रक्षा प्रमुख के विरुद्ध पाकिस्तान के विदेश मंत्री के बयान का शशि थरूर ने समर्थन किया था।
डॉ. निशित ने सोनिया गांधी से आग्रह किया है कि कांग्रेस का दृष्टिकोण स्पष्ट करें कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सेना के आधिकारिक बयान को स्वीकारता है या हमारे जवानों की हत्या करने वाले चीन और पाकिस्तान के अनाधिकृत सोशल मीडिया एकाउंट द्वारा दिए जा रहे आंकड़ों को शशि थरूर की तरह वास्तविक मान रहा है।