फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   tension During celebration of Hanuman Janmotsav in aligarh

हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा के दौरान बवाल, समुदाय विशेष के युवक ने लेटकर रुकवाई शोभायात्रा

Sat, 20 Apr 2019 12:37 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़़ Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 20 Apr 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
tension During celebration of Hanuman Janmotsav in aligarh
हनुमान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा के दौरान गुरुवार की रात करीब साढ़े नौ बजे कस्बे के पंचायत घर वाली गली के सामने समुदाय विशेष का एक युवक आगे लेट गया। शोभायात्रा को आगे नहीं बढ़ने देने की चेतावनी देने लगा। इससे वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। इसी बीच पुलिस ने शोभायात्रा रोकने वाले युवक को भगा दिया, जिस पर हंगामा शुरू हो गया। भगदड़ सा माहौल बन गया। झांकियां लेकर लोग चले गए। उधर शोभायात्रा आयोजकों के साथ भाजपा एवं अन्य हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता समेत करीब 300 लोगों ने चंडौस कोतवाली घेर ली। चंडौस कोतवाल को हटाने की मांग करते हुए देर रात तक नारेबाजी जारी थी।

विज्ञापन


शोभायात्रा शाम पांच बजे शुरू हुई थी। बताते हैं कि शोभायात्रा में डीजे पर बज रहे ‘मंदिर वहीं बनाएंगे...’ गाना चंडौस कोतवाल सीपी सिंह ने बंद करा दिया था। इससे आयोजक नाराज थे। तभी अमजद खान पुत्र प्यारे मियां ने शोभायात्रा के आगे लेटकर मामले को सांप्रदायिक रंग दे दिया। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य जय शर्मा समेत करीब 300 लोगों ने कोतवाली को घेर लिया। उनका आरोप है कि चंडौस कोतवाल ने आरोपी अमजद को भगा दिया। हालांकि पुलिस ने उसे बाद में हिरासत में ले लिया है। कोतवाल सीपी सिंह का कहना है कि विवाद न हो इसलिए डीजे पर बज रहा ‘मंदिर वहीं बनाएंगे...’ गाना बंद कराया था।
विज्ञापन


देर रात चंडौस कोतवाली में सीओ गभाना सुरेंद्र सिंह, सीओ बन्ना देवी-2 संजीव दीक्षित, इंस्पेक्टर खैर, पिसावा, गभाना समेत तमाम फोर्स डटा रहा। लोगों की मांग थी कि एसओ चंडौस को तत्काल हटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडौस में हनुमान जयंती पर झांकियां निकल रहीं थीं। जैसे ही झांकियां मुस्लिम बस्ती के बीच पहुंची। एक समुदाय विशेष के युवक ने झांकी के आगे लेट यात्रा को रोकने की कोशिश की। इस बीच झांकी के साथ चल रहे लोगों ने युवक को हटाकर झांकी को आगे बढ़ाया। मेला पक्ष के लोग थाने पर पहुंचे हैं। उनसे वार्ता जारी है। 
- अभिषेक, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed