Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Temples illuminated on Dev Diwali; lamps offered

Aligarh News: देव दिवाली पर जगमगाए मंदिर, किया दीपदान

Wed, 25 Nov 2026 02:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 25 Nov 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Temples illuminated on Dev Diwali; lamps offered
देव दिवाली पर विद्युत झालरों और मिट्टी के दीपकों से जगमग अचल सरोवार। - फोटो : samvad
देव दिवाली पर मंगलवार शाम शहर के प्रमुख मंदिरों में भक्ति और आस्था का अनूठा नजारा दिखा। शाम ढलते ही सभी मंदिर दीपों की रोशनी से जगमगा उठे। श्रद्धालुओं ने दीपदान कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


कार्तिक पूर्णिमा पर अचल सरोवर पर भव्य देव दिवाली महोत्सव हुआ। कपूर, धूप, तेल और देसी घी से जल रहे दीपों की खुशबू से वातावरण खुशनुमा हो उठा। प्राचीन सिद्धपीठ श्री गिलहराज हनुमान मंदिर और महंत योगी कौशल नाथ महाराज के नेतृत्व में यह आयोजन हुआ। अंशी ग्रुप की प्रभु श्रीराम, अयोध्या के राम मंदिर और हनुमानजी की रंगोली आकर्षण का केंद्र रही। पदमा डांस एकेडमी के बच्चों की लघु रामायण, आतिशबाजी और 22 संस्थाओं के सहयोग से उत्सव का उल्लास बढ़ा।
विज्ञापन


प्रमुख मंदिरों में दीपों की छटा
श्री वार्ष्णेय मंदिर में 11 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए। महंत मनोज मिश्रा ने यहां महाआरती कराई। मंदिर परिसर रंगोली और दीपों की अद्भुत छटा से आलोकित हो उठा। प्राचीन सिद्धपीठ श्री गणेश मंदिर परिसर भी दीपकों की रोशनी से जगमगाया। यहां दीपदान के साथ महाआरती की गई। महंत विनय नाथ महाराज और मीडिया प्रभारी ललित वार्ष्णेय मौजूद थे। सेंटर पॉइंट स्थित टीकाराम मंदिर में भी विशेष आयोजन हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य मंदिरों में भी भव्य आयोजन
सुदामापुरी स्थित श्री मंगलेश्वर महादेव मंदिर में 3101 से अधिक दीप प्रज्ज्वलित हुए और सुंदर रंगोली बनी। अचलेश्वर धाम मंदिर में 21 हजार दीप जलाए गए। यहां देव दिवाली, शिवलिंग और शिवशक्ति की आकर्षक रंगोलियां बनीं। एसएसपी नीरज जादौन और सीओ धनंजय सिंह भी आयोजन में शामिल हुए। आसना स्थित भगवान परशुराम मंदिर में 5100 दीप जलाए गए। भगवान परशुराम सेवा ट्रस्ट और परशुराम सेवा संस्थान ने महाआरती कर प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed