{"_id":"68f9cbbb14a46d17c7081c00","slug":"temple-murti-damaged-in-manzoor-gadhi-aligarh-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: मंदिर की मूर्ति क्षतिग्रस्त, दान पात्र चोरी, मुकदमा दर्ज, तीन टीमें बनाई गईं, अराजक तत्व की तलाश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: मंदिर की मूर्ति क्षतिग्रस्त, दान पात्र चोरी, मुकदमा दर्ज, तीन टीमें बनाई गईं, अराजक तत्व की तलाश शुरू
Thu, 23 Oct 2025 12:01 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 23 Oct 2025 12:01 PM IST
सार
गांव के बाहर मौजूद मंदिर में मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दी गई। साथ ही दान पात्र भी चोरी कर लिया गया। सूचना पर पहुंचकर पुलिस ने वहां का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ महानगर से सटे अनूपशहर रोड के गांव मंजूरगढ़ी की आबादी के बाहर बने चामड़ मंदिर पर बुधवार रात किसी ने देव प्रतिमाएं उखाड़ दीं। साथ में दान पात्र चोरी कर लिया गया। 23 अक्तूबर सुबह सूचना पर इलाका पुलिस भी पहुंच गई। आनन फानन मुकदमा दर्ज कर जांच व आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
23 अक्तूबर सुबह सात बजे करीब कुछ ग्रामीण मंदिर पर पहुंचे तो वहां पहले तो दानपात्र गायब दिखाई दिया। फिर जब ध्यान से देखा तो एक शनिदेव की प्रतिमा व शिवलिंग उखड़ा पड़ा था। यह देख वे दंग रह गए। खबर मिलते ही तमाम लोग वहां पहुंच गए। उसके बाद क्वार्सी पुलिस भी बुला ली गई।
विज्ञापन
इस सूचना पर सीओ तृतीय व एसएचओ क्वार्सी खुद पहुंच गए। ग्रामीणों से बात करने के साथ-साथ आसपास भी जांच की। मगर कोई साक्ष्य नहीं मिला। प्रारंभिक जांच के बाद यही माना गया कि यह हरकत किसी ने चोरी के इरादे से की है। अंदेशा जताया जा रहा है कि देव प्रतिमाओं के नीचे कुछ दबा होने के अंदेशे पर उन्हें अपने स्थान से उखाड़ा गया है। फिलहाल मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आसपास व इलाके के सीसीटीवी की मदद से आरोपियों को चिह्नित करने व तलाश करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। सीओ तृतीय सर्वम सिंह के अनुसार प्रकरण में तीन टीमों को घटना के जल्द खुलासे के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
मूर्ति खंडित करने की मिली थी सूचना
मंजूरगढ़ी गांव से सुबह पुलिस को पहली सूचना मूर्ति खंडित करने की मिली थी। घटनास्थल पर दान पात्र गायब मिला व मूर्तियां उखड़ी मिलीं। तब यह पाया गया कि घटना चोरी से जुड़ी है। तब पुलिस ने राहत महसूस की।
