{"_id":"6735917c304edf4b3f021cee","slug":"temperature-decreased-in-aligarh-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Weather: पारा धड़ाम, पांच डिग्री गिरा तापमान, छाया कोहरा, बढ़ी ठंड, ठंडी हवाओं से लोग हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Weather: पारा धड़ाम, पांच डिग्री गिरा तापमान, छाया कोहरा, बढ़ी ठंड, ठंडी हवाओं से लोग हुए परेशान
Thu, 14 Nov 2024 11:28 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 14 Nov 2024 11:28 AM IST
सार
12 नवंबर तक मौसम सामान्य था, अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस था। रात को हल्की ठंडक जरूर थी। 13 नवंबर को सुबह कोहरा छा गया और ठंडी हवाएं चलने लगीं। घरों में पंखे बंद हो गए और ठंड से बचने के लिए गरम कपड़े निकल आए।
विज्ञापन
खैर जरारा में धुंध में होकर स्कूल जाते बच्चे
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शरद मौसम के पहले कोहरे ने दस्तक दे दी। 12 नवंबर की अपेक्षा 13 नवंबर को तापमान पांच डिग्री तक गिर गया। भोर से सुबह करीब 11 बजे तक कोहरा छाया रहा, जिससे ठंडक बढ़ गई। इसी दौरान चली ठंडी हवाओं से भी लोग परेशान रहे। हाईवे पर कोहरे का ज्यादा असर दिखाई दिया, जिससे दृश्यता कुछ कम हो गई और वाहनों की रफ्तार भी थम गई।
विज्ञापन
दिवाली के बाद से ही हर साल मौसम में ठंडक बढ़ जाती है। इस बार दिवाली तक मौसम में ठंडक ज्यादा नहीं बढ़ी। 12 नवंबर तक मौसम सामान्य था, अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस था। रात को हल्की ठंडक जरूर थी। 13 नवंबर को सुबह कोहरा छा गया और ठंडी हवाएं चलने लगीं। घरों में पंखे बंद हो गए और ठंड से बचने के लिए गरम कपड़े निकल आए। देहात क्षेत्र में ठंडी हवाओं का ज्यादा असर रहा। इस कारण लोगों गरम पकड़े पहन कर घरों से बाहर निकले। खेतों में आलू की बुवाई कर रहे लोग गरम कपड़ों से ढके हुए दिखाई दिए। गांव जरारा के किसान श्याम कुमार ने बताया कि बुधवार को अचानक कोहरा छा जाने से ठंडक बढ़ गई, लोगों ने गरम कपड़े पहन कर ठंड से बचाव किया।
विज्ञापन
आज का तापमान
अलीगढ़ में आज 14 नवंबर को सुबह का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा।
पिछले सात दिन का तापमान
तारीख - अधिकतम - न्यूनतम
07 नवंबर - 29.4 - 19.8
08 नवंबर - 30.4 - 19.4
09 नवंबर - 30.8 - 19.4
10 नवंबर - 32.4 - 19.4
11 नवंबर 32.2 - 18.8
12 नवंबर 31.4 - 18.8
13 नवंबर 26.2 - 16.8