फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Teenage girl goes missing again; two youths accused

Aligarh News: दोबारा लापता हुई किशोरी, दो युवकों पर आरोप

Mon, 28 Sep 2026 03:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Mon, 28 Sep 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl goes missing again; two youths accused
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
कोतवाली नगर क्षेत्र से एक 15 साल की किशोरी दोबारा से लापता हो गई। किशोरी की मां ने मोहल्ले के ही दो युवकों पर बेटी को गायब करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी पहली बार 14 दिसंबर 2025 को भुजपुरा चौराहे से गायब हुई थी। आरोप था कि नूर मोहम्मद और गुलफाम ने उसे बहला-फुसलाकर अहमदगढ़, बुलंदशहर के आरिफ को बेच दिया था। वह पुलिस को आरिफ के घर में मिली थी। इस मामले में आरिफ जेल गया था, जो अब जमानत पर जेल से बाहर है।
विज्ञापन


24 अगस्त की रात करीब 10 बजे किशोरी ने घर में झगड़ा किया, चाकू से हमला करने की कोशिश की और रोकने पर 15 हजार रुपये, एक अंगूठी और कपड़े लेकर निकल गई। पता चला कि उस रात वह भुजपुरा के ही मुस्ताक के घर रुकी थी। इसके बाद मुस्ताक और नूर मोहम्मद ने मिलकर रंजिश के चलते किशोरी को फिर से गायब कर दिया। सीओ प्रथम संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed