{"_id":"6836245dcccb3b52d905e5eb","slug":"teen-fell-into-the-river-and-died-aligarh-news-c-112-1-sali1002-101659-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: घर में गिरा किशोर, दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: घर में गिरा किशोर, दम तोड़ा
विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला किला निवासी एक किशोर घर में गिर कर घायल हो गया। उपचार के लिए दिल्ली ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई।
मोहल्ला किला निवासी मोहम्मद अली (14) पुत्र जाविद सोमवार सुबह घर पर बनी टांड (दोछत्ती) से कुछ सामान निकाल रहा था। उसी दौरान पैर फिसलने से वह अचानक सिर के बल जमीन पर गिर पड़ा। घायल किशोर को परिजन उपचार के लिए छर्रा स्थित निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने गंभीर अवस्था देखते किशोर को जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने स्थिति में सुधार नहीं होने पर उसे दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। दिल्ली ले जाते वक्त देर रात किशोर ने रास्ते में दम तोड़ दिया। किशोर अपने पीछे मां-पिता के अलावा एक भाई और एक बहन को रोता बिलखता छोड़ गया। उसकी मौत से मोहल्ले में मातम छा गया। मंगलवार दोपहर परिजनों ने किशोर के शव को कस्बा स्थित कब्रिस्तान में दफना दिया।