फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Teasing the School girl

छात्रा के साथ छेड़छाड़, विरोध करने पर मां को चाकू मारा

Thu, 05 Sep 2019 07:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
Teasing the School girl
महानगर के क्वार्सी थाना क्षेत्र के बेगमबाग इलाके की एक छात्रा के साथ बुधवार को एक शोहदे ने छेड़खानी कर दी। छात्रा की मां ने शोहदे के घर जाकर इस बात की शिकायत की तो गुस्से में शोहदे ने महिला को चाकू मार दिया। हमले में महिला की हथेली कट गई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि इसकी शिकायत क्वार्सी पुलिस से की गई। पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति कर दी है।
विज्ञापन

गुरुवार को एसपी क्राइम डा. अरविंद कुमार के पास शिकायत लेकर पहुंची छात्रा की दादी ने बताया कि दो साल से इलाके का एक युवक बेटी को परेशान कर रहा है। उसकी पढ़ाई भी इसी के चलते बंद कराई गई थी। तीन दिन से बेटी फिर से कोचिंग जाने लगी है। इसकी भनक शोहदे को लग गई तो वह बुधवार को बेटी को कोचिंग के रास्ते में मिल गया और उसके साथ छेड़खानी कर दी।
विज्ञापन

यह बात बेटी ने घर आकर बताई तो उसकी मां शोहदे के घर शिकायत लेकर पहुंची। वहां शोहदे ने छात्रा की मां पर चाकू से हमला कर दिया। बचाव में उसके दायें हाथ की हथेली चाकू से कट गई। इस मामले की शिकायत थाना पुलिस से की गई तो पुलिस ने सिर्फ मारपीट, अभद्रता के मामले मे एनसीआर दर्ज कर खानापूर्ति कर दी। शिकायत पर एसपी क्राइम ने क्वार्सी पुलिस को मामले की तफ्तीश कर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed