फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Teachers association sent a list of dead teachers from Corona

शिक्षक संघ ने भेजी कोरोना से मृत शिक्षकों की सूची

Sat, 22 May 2021 12:37 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Teachers association sent a list of dead teachers from Corona
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ड्यूटी के चलते 19 मृत शिक्षकों की सूची उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ अलीगढ़ ने प्रदेश नेतृत्व को भेजी है। हालांकि, बीएसए कार्यालय के पास मृत शिक्षकों का आंकड़ा ही नहीं है। इसलिए शनिवार को मृत शिक्षकों के संबंध में जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री मुकेश कुमार सिंह ने कोविड-19 के दूसरी लहर में जिन मृत शिक्षकों की सूची भेजी है, उनमें अजय कुमार अत्री, गुलनाज बानो, सुमन, भूपेंद्र पाल सिंह, श्याम सुंदर, रंजना गुप्ता, लता रानी, प्रशांत उपाध्याय, दिलावर सिंह, फहमीदा, माला कुमारी, परमवीर, मुन्नालाल, मोहम्मद यूसुफ, रजिया शाहीन, यूसुफ जमाल, देवेंद्र पाल सिंह, विमल निगम, अशोक कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन या कोविड कार्य में लगाए गए अधिकारी, कर्मचारी जिनकी कोविड-19 संक्रमण या अन्य कारणों से मृत्यु हुई है, उनकी जानकारी शनिवार शाम पांच बजे तक मांगी गई है। उन्होंने कहा कि 15 बिंदुओं की जानकारी एक्सेल सीट पर ईमेल आईडी ड्ढड्डह्यद्बष्द्बठ्ठद्घशठ्ठद्बष्69000ञ्चद्दद्वड्डद्बद्य.ष्शद्व पर देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आश्रितों के साथ नहीं होने देंगे अन्याय : डॉ. राजेश
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश चौहान के नेतृत्व में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मृत शिक्षकों के आश्रितों को शासनादेश के तहत लाभ व देय दिलाने की मांग को लेकर एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि अलीगढ़ से 19 शिक्षक व उत्तर प्रदेश से 1488 शिक्षक, कोरोना वायरस के संक्रमण के शिकार हुए हैं। उनके आश्रितों को नौकरी व एक करोड़ रुपये दिए जाएं। उन्होंने कहा कि शिक्षक होने के नाते शिक्षकों की समस्याओं को लेकर गंभीर हैं और शिक्षकों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में सुशील कुमार शर्मा, बृजपाल सिंह, रणवीर सिंह, मनोज कुमार सतीश कुमार सिंह, सुभाष चंद्र, प्रदीप शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed