{"_id":"e50b65187ec8dd8ee5184b6ed77d9a37","slug":"tappal-two-blood-brothers-brutally-murdered-in-delh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टप्पल के दो सगे भाइयों की दिल्ली में बेरहमी से हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टप्पल के दो सगे भाइयों की दिल्ली में बेरहमी से हत्या
अमर उजाला ब्यूरो/ अलीगढ़
Updated Thu, 16 Jul 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनिवास (एलजी हाउस) से चंद कदमों की दूरी पर मंगलवार रात एक स्कूल में टप्पल के गांव हैतलपुर के दो सगे भाइयों सुनील (30) व अनिल (22) का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। सुनील स्कूल में गार्ड था। अनिल भी रात में भाई के पास ही सोता था। अज्ञात बदमाशों ने दोनों के हाथ-पैर बांधकर लोहे के पाइप और पत्थरों से कुचलकर नृशंसतापूर्वक मार दिया। स्कूल के प्रिंसिपल रूम से कुछ नगद, मोबाइल और अन्य सामान गायब है। सिविल लाइंस पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक सुनील और अनिल अपने परिवार के साथ सिविल लाइंस स्थित दिल्ली यूनाइटेड क्रिश्चियन सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में पीछे बने मकान में रहते थे। सुनील के परिवार में मां शीला देवी, पत्नी सीमा और पांच साल का बेटा अरमान है। सुनील के पिता हीरालाल इसी स्कूल में गार्ड की नौकरी करते थे। अचानक उनकी मौत की वजह से सुनील को स्कूल में गार्ड की नौकरी मिल गई थी। वहीं अनिल 12वीं की पढ़ाई करने के बाद छोटा-मोटा काम करता था। सुनील स्कूल की सुरक्षा की वजह से मेन गेट के पास चारपाई बिछाकर सोता था।
शेष पेज 11 व संबंधित पेज 4 पर f