फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Talnagari road to be made from Germany's super fast speed

जर्मनी की मशीन से सुपर फास्ट गति से बनेगी तालानगरी रोड

Thu, 11 May 2017 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Thu, 11 May 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
Talnagari road to be made from Germany's super fast speed
ऐसी है कोल्ड रिसायक्लर मशीन - फोटो : Amar Ujala
आशीष निगम
विज्ञापन

अब तक हम और आप डिस्कवरी चैनल पर सुपर मशीन को काम करते देख कर दांतों तले अंगुलियां दबा लेते थे। लेकिन आपको जानकर खुशी होगी कि अब ऐसी ही सुपर मशीन तालानगरी की जर्जर हाल सड़क को देखते ही देखते नई चमचमाती सड़क में बदल देगी। जी हां, जर्मनी की कंपनी रिटीजन की कोल्ड रिसायक्लर मशीन से ये सड़क बनाई जाएगी। ये मशीन आगे से सड़क को खोदेगी और साथ-साथ पीछे लगी दूसरी मशीनें नई सड़क बनाती चलेंगी।

अब तक इस महामशीन का इस्तेमाल पीडब्ल्यूडी ने उत्तर प्रदेश में कहीं नहीं किया है। हां, एनएचआई ने इलाहाबाद के पास एनएच-2 के निर्माण में कुछ जगह इसका इस्तेमाल किया था। इसके अलावा मणिपुर में कुछ सड़कें इससे बनाई गई हैं। पीडब्ल्यूडी के प्रदेश के मुख्य अभियंता वीके सिंह ने राज्य मंत्री संदीप सिंह की विधानसभा को चमकाने के लिए इस प्रोेजेक्ट पर काम करने का निर्देश दिया है। खास बात ये है कि इस रोड पर रोजाना 22 हजार वाहनों का लोड होने से पुरानी सड़क की निचली सतह जमीन छोड़ चुकी है। इसलिए पुरानी सड़क को खोद कर नया बनाना ही एक मात्र विकल्प है, जिससे सड़क मजबूत होगी। 15 करोड़ रुपये की लागत से तालानगरी और अतरौली में लगभग 20 किमी सड़क बनेगी। जर्मन कंपनी के अधिकारी एक सप्ताह पहले इस सड़क का मौका-मुआयना करके जा चुके हैं। जून के अंतिम या जुलाई के पहले सप्ताह में काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


कई मशीनों   का सेट
इस मशीन को बेहद एडवांस तकनीक से डिजाइन किया गया है। इसमें एक साथ कई मशीनों को जोड़ा कर एक सेट बनाया गया है। ये मशीन एक तरफ से सड़क को खोदती और पीछे से उसी सड़क को बना देगी। देखते ही देखते उबड़-खाबड़ सड़क चमचमाती हुई नई सड़क में तब्दील हो जाएगी। पूरे सेटअप में पांच मशीनें एक साथ काम करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात
बिटुमीन टैंकर ट्रक : तारकोल सप्लाई करता रहेगा।
कोल्ड रिसायक्लर : पुरानी सड़क को खोद कर नई बनाएगा।
सिंगल ड्रम काम्पेक्टर : मैटीरियल को प्रेस कर सतह बनाएगा।
ग्राइंडर : मिक्सर का लेबल मिलाएगा।
रोलर : सतह को फाइनल टच देगा।

ऐसे बनेगी सड़क
1- क्वार्सी थाने से अतरौली चौराहा और वहां से जिरौली धूम सिंह बुलंदशहर की सीमा से लगती नीम नदी के पास तक पूरी सड़क को नया बनाया जाएगा। बजट मंजूर है, दो अलग-अलग टुकड़ों में काम होगा। 
2- क्वार्सी थाने से पीएसी के पास छठवें किमी तक की सड़क पर तारकोल की मजबूत सतह बनाने के लिए 1.78 करोड़ रुपये का बजट मंजूर हो चुका है। टेंडर खुलते ही काम शुरू होगा। प्रक्रिया जारी है।
3- पीएसी के पास सातवें किमी से दसवें किमी तक और अतरौली चौराहे से जिरौली धूम सिंह बुलंदशहर की सीमा तक 14 किमी की सड़क रोड रिसायक्लर मशीन से बनेगी। 15 करोड़ रुपये का बजट है। 


पीडब्ल्यूडी के प्रदेश के मुख्य अभियंता वीके सिंह ने रामघाट रोड पर तालानगरी और अतरौली से जिरौली धूम सिंह तक की 20 किमी की सड़क को इस मशीन से बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। बजट पास हो चुका है। - अल हसन मंसूर सिद्दीकी, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed