फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Talks fail for the third time on free Fastag service

Aligarh News: निशुल्क फास्टेग सेवा पर तीसरी बार वार्ता विफल

Tue, 09 Jul 2024 05:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Tue, 09 Jul 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Talks fail for the third time on free Fastag service
गभाना टोल-प्लाजा पर स्थानीय ग्रामीणों को निशुल्क फास्टेग सेवा बंद कर देने के मामले में टोल प्रबंधन व स्थानीय लोगों के बीच तीसरी बार वार्ता विफल रही।
विज्ञापन




सोमवार को तहसील सभागार में एसडीएम विनीत मिश्रा, सीओ रंजन कुमार शर्मा की मौजूदगी में टोल प्लाॅजा की ओर से अनिरुद्ध कुमार सिंह के अलावा नपं अध्यक्ष कुंवर अभिमन्यु राज सिंह, भाकियू भानु युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कृष्ण ठाकुर सहित अन्य लोगों के बीच वार्ता हुई।
विज्ञापन




स्थानीय लोगों ने बताया कि टोल प्लाॅजा के सात किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों के निवासियों के लिए टोल प्लॉजा प्रबंधन ने निशुल्क फास्टेग लगाए थे। बीस किलोमीटर के दायरे में मासिक पास बनाया गया। अब टोल प्लॉजा प्रबंधन ने निशुल्क फास्टेग लगाने बंद कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




इससे टोल प्लाॅजा के आसपास रहने वाले ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। उनकी आए दिन टोल कर्मियों से नोकझोंक हो रही है। कहा कि पहले की तरह स्थानीय निवासियों के वाहन निशुल्क निकलने की व्यवस्था शुरू की जाए। हालांकि इस पर सहमति नहीं बन सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed