फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Talents Flourishing at Radha's Art School

Aligarh News: राधा की कला पाठशाला से निखर रहीं प्रतिभाएं

Wed, 01 Jul 2026 01:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Talents Flourishing at Radha's Art School
अपनी बनाई पेंटिंग के साथ राधा। - फोटो : samvad
खैर कस्बे की युवा कलाकार राधा शर्मा अपनी कला के माध्यम से बच्चों और युवाओं की प्रतिभा को निखारने का सराहनीय कार्य कर रही हैं। लक्ष्मणगढ़ी रोड स्थित राधा आर्ट गैलरी की संचालिका राधा शर्मा पिछले तीन वर्षों से अपने निवास पर स्नातक की छात्राओं और छोटे बच्चों को निःशुल्क ड्राइंग एवं पेंटिंग का प्रशिक्षण दे रही हैं।
विज्ञापन




एमए (ड्राइंग एवं पेंटिंग) करने के बाद उन्होंने यह पहल शुरू की। अब तक करीब सात स्नातक छात्राएं उनके मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी हैं। इनमें से कई छात्राएं अपनी कला को पेशे के रूप में अपनाकर विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार हासिल कर आत्मनिर्भर बन चुकी हैं। वहीं छोटे बच्चे भी चित्रकला की बारीकियां सीखकर अपनी रचनात्मक क्षमता विकसित कर रहे हैं।
विज्ञापन




राधा शर्मा ने बताया कि सामान्य पेंटिंग तैयार करने में एक से दो दिन, जबकि बड़ी पेंटिंग बनाने में तीन से पांच दिन का समय लगता है। उनकी बनाई पेंटिंग की कीमत दो हजार से 15 हजार रुपये तक होती है। वह ईश्वर, प्राकृतिक दृश्यों, महापुरुषों और मॉडर्न आर्ट पर आधारित चित्र बनाना सिखातीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चित्रकला केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि भावनाओं की सुंदर अभिव्यक्ति है। जब बच्चे अपनी बनाई पेंटिंग देखकर मुस्कुराते हैं, तो वही उनके लिए सबसे बड़ा पुरस्कार होता है। उनका लक्ष्य अधिक से अधिक बच्चों और युवाओं को कला से जोड़कर उनकी प्रतिभा को पहचान दिलाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed