फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sword fighting display not allowed in Muharram procession

Aligarh News: मुहर्रम के जुलूस में तलवारबाजी के प्रदर्शन की अनुमति नहीं

Mon, 30 Jun 2025 12:58 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Sword fighting display not allowed in Muharram procession
मुहर्रम के जुलूस के दौरान तलवारबाजी के प्रदर्शन की अनुमति नहीं होगी। ऐसा करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ताजियों के जुलूस आठ फीट से ऊंचे नहीं होंगे।
विज्ञापन

मुहर्रम के जुलूस को लेकर मुहर्रम कमेटी के लोगों के साथ एक बैठक रविवार की शाम को कोतवाली में एसडीएम गभाना हरिशचंद्र और सीओ गभाना संजीव तोमर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अधिकारियों ने कहा कि जुलूस निर्धारित रूट पर ही निकाला जाएगा। ताजियों की ऊंचाई आठ फीट से अधिक नहीं रहेगी। इसके अलावा डीजे की आवाज को भी नियम के अनुसार रखा जाएगा। तलवारबाजी का प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। कमेटी के लोगों ने कहा कि तलवार के बिना हमारा जुलूस ही बेकार है। उन्होंने तलवारबाजी की अनुमति के लिए जल्द ही जिलाधिकारी से मिलने की बात कही।
वहीं दोनों अधिकारियों का कहना है कि शासन के आदेशों का अनुपालन करना हमारा कर्तव्य है, अगर किसी ने ऐसा किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह, चेयरमैन डॉ. डीएस भारती, मुर्हरम कमेटी के अध्यक्ष शाहनवाज अली, सचिव सिराज अहमद, अकील खां, खालिद हाशमी, कृष्ण कुमार शर्मा, विनोद गुप्ता, डॉ. धर्मवीर सिंह, पंकज महेशवरी, माजिद पठान, रहीस खां पप्पू, आदि मौजूद रहे।वर्जन
विज्ञापन

शासन का आदेश है कि मुहर्रम के जुलूस में तलरवारबाजी का प्रदर्शन नहीं होगा। परंपरागत प्रदर्शन ही किया जाएगा। कानून का पालन कराना हमारी जिम्मेदारी है। संजीव कुमार तोमर सीओ गभाना।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुहर्रम के जुलूस में तलवारबाजी की अनुमति नहीं दी जा सकती है। शासन के आदेशों का पालन हर कीमत पर कराया जाएगा। हरिशचंद एसडीएम गभाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed