फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sushasan Diwas

सुशासन दिवस में दिखा किसानों का अनुशासन, 381926 के खाते में दो-दो हजार की किस्त जारी

Sat, 26 Dec 2020 01:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 26 Dec 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
Sushasan Diwas
सीधा संवाद कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी व किसान। - फोटो : amar ujala

तीन नए कृषि कानूनों के विरोध-प्रदर्शन के बीच किसानों को साधने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर देशभर में सुशासन दिवस मनाया गया। अलीगढ़ में भी विभिन्न ब्लाकों सहित धनीपुर मंडी सहित कुल 17 स्थानों पर कार्यक्रम हुआ। मुख्य आयोजन धनीपुर मंडी में हुआ। वर्चुअल संबोधन के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के बीच तीनों कानूनों के प्रति विश्वास पैदा किया। 23 दिसंबर को कृषि फार्म हाउस में हुए कार्यक्रम की तरह इस कार्यक्रम में भी हंगामे के आसार थे। मगर, इस बार किसान अनुशासन में रहे। उन्होंने ध्यान से पीएम का संबोधन सुना। पीएम ने देशभर सहित अलीगढ़ के 381926 किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये की किसान सम्मान निधि योजना के तहत जारी की। इसके साथ ही मंडी परिषद की ओर से 16 किसानों को मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के तहत लकी ड्रा के माध्यम से विभिन्न कृषि यंत्र बतौर उपहार दिए।

विज्ञापन


धनीपुर मंडी में मनाए गए सुशासन दिवस में डीएम, एसएसपी व सीडीओ मौजूद रहे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके बाद उनको माला पहनाई और चरणों में पुष्प अर्पित किए। इसके साथ ही धनीपुर मंडी में स्वास्थ्य विभाग ने हेल्थ चेकअप कैंप लगाया गया। यहां किसानों के स्वास्थ्य की जांच हुई। यहां उनको कोविड से बचाव की बातें भी बताई गईं। खान-पान व साफ-सफाई के प्रति भी जागरूक किया गया। कृषि व सूचना विभाग की ओर से योजनाओं संबंधी जानकारी किसानों को दी गई। इसके लिए एक विशेष स्टॉल लगाई गई। किसानों को कृषि साहित्य उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन


कीटनाशक दवाओं, खाद, बीज, कृषि यंत्रों, जैविक खेती आदि की जानकारी कृषि विभाग द्वारा दी गई। इसके बाद डीएम चंद्रभूषण सिंह, एसएसपी मुनिराज जी व सीडीओ अनुनय झा, उप निदेशक मंडी एनके मलिक, सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह व धनीपुर मंडी सचिव अशोक सोलंकी ने किसानों को मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के प्रमाण पत्र भी वितरित किए। इसमें 16 किसानों को लकी ड्रा के माध्यम से उपहार वितरित किए। उपहार के तौर पर किसान दामोदर प्रसाद को पंपिंग सेट, हरेंद्र सिंह को पावर स्पेयर, नरेंद्र कुमार को मिक्सर गाइडंर, अशोक बाबू को पंपिंग सेट, विमलेश शर्मा को पावर विनोइंग फैन, हरी सिंह को पावर स्पेयर, भगवान सिंह को पावर स्पेयर, मुकेश गौड़ को पंपिंग सेट, गुड्डी देवी को पावर विनोइंग फैन, विजयपाल सिंह को पावर स्पेयर, हेमपाल सिंह को पावर टिलर, रविंद्र पाल सिंह को पावर ड्रिवन हार्वेस्टर, भगवान सिंह को पावर टिलर, कांती देवी को सोलर पावर पैक संयंत्र दिया गया। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने किसानों से कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा किसान हित में संचालित सभी योजनाओं का लाभ किसानों को जिले में शत प्रतिशत दिया जा रहा है। किसी भी किसान के साथ भेदभाव या पक्षपात नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में 17 स्थानों पर हुआ पीएम का संबोधन
सुशासन दिवस पर पीएम के वर्चुअल संबोधन का प्रसारण जिले में 17 स्थानों पर हुआ। कार्यक्रम स्थलों पर जिला प्रशासन की ओर से एलईडी स्थापित कराई गईं। धनीपुर मंडी में सुबह 10 बजे से शुरू हुए कार्यक्रम को सबसे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा संबोधित किया गया। किसानों की उन्नति एवं उनकी आय को दोगुना करने को लेकर प्रदेश में चलाई जा रहीं योजनाओं को गिनाया गया। इसके बाद केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों को संबोधित किया।

उन्होंने बताया कि देशभर के किसानों के लिए पीएम सम्मान निधि योजना कोरोना काल में संजीवनी बनकर सामने आई है। दोपहर 12 बजे प्रधानमंत्री का संबोधन शुरू हुआ। प्रधानमंत्री ने देशभर के छह राज्यों (अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश) के छह किसानों से संवाद किया। किसानों के हित में चलाई जा रहीं केंद्र सरकार की योजनाओं का किसानों को कितना लाभ मिल रहा है, इसके बारे में जाना। पीएम ने किसानों को बताया कि केंद्र सरकार अपनी योजनाओं के माध्यम से किसानों के जीवन को आसान बना रही है। खेती पर किसानों की जो लागत आ रही है, उसे निरंतर कम करने के लिए विश्व के कई देशों की कृषि संरचना पर अध्ययन किया जा रहा है, जिससे कि भारत के छोटे से छोटे किसान को उसकी फसल लागत में अधिक उपज प्राप्त हो सके। नए कृषि कानूनों को लेकर प्रधानमंत्री ने किसानों को बताया कि कुछ लोग इसको लेकर भ्रम फैला रहे हैं। जबकि असल सच्चाई यह है कि अब किसानों को अपनी फसल मंडी के बजाय खुले बाजार में बेचने का भी विकल्प मिला है। कांट्रेक्ट खेती से फसल का सही मूल्य मिलता है। कंपनी फसल खरीदती है न कि किसान के खेत हड़प लेती है।
पीएम के संबोधन के दौरान बिजली गुल

पीएम के संबोधन के दौरान 12:50 बजे अचानक से धनीपुर मंडी में बिजली गुल हो गई। इसके चलते एलईडी और लाउडस्पीकर बंद हो गए। आनन-फानन में अधिकारियों ने दौड़ लगाई। बिजली कर्मचारियों को बुलाया गया। करीब 8 मिनट फिर से कार्यक्रम शुरू हो सका।

जिले के 381926 किसानों के खाते में भेजी किस्त
जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि 24 फरवरी 2019 में केंद्र सरकार की ओर से किसानों के हित में लागू की गई पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत समारोह के दौरान पीएम ने जिले के 381926 किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये की किस्त जारी की। इससे पहले अलीगढ़ के 326808 किसानों को लाभान्वित किया था। उनके खाते में छह किस्तों (हर चार माह में दो हजार रुपये की किस्त) 653616000 ( पैंसठ करोड़, छत्तीस लाख, सोलह हजार) रुपये पीएम सम्मान निधि योजना के तहत डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खाते में भेजे गए थे।


धनीपुर ब्लाक मुख्यालय के कार्यक्रम में पहुंचे कमिश्नर-विधायक
धनीपुर ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित सुशासन दिवस कार्यक्रम में कमिश्नर जीएस प्रियदर्शी, कोल विधायक अनिल पराशर व एसडीएम कोल अनिता यादव पहुंचीं। वहां बड़ी संख्या किसानों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग कर प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed