फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Survey of crop damage started in Khair and Gabhana

Aligarh News: खैर और गभाना में फसलों की क्षति का सर्वे शुरू

Tue, 13 Aug 2024 03:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Survey of crop damage started in Khair and Gabhana
तहसील खैर के उटवारा और गभाना के बरका गांव के बीच कटी मध्य गंग नहर की पटरी से शनिवार की सुबह छह गांवों के एक हजार किसानों की 2500 बीघा की फसलें जलमग्न हो गई थीं। सबसे ज्यादा नुकसान धान, बाजरा, मक्का और ज्वार की फसलों को नुकसान हुआ था। राजस्व विभाग की टीमों ने सोमवार से दोनों तहसीलों के गांवों में फसलों की क्षति का सर्वे शुरू कर दिया है।
विज्ञापन





सोमवार को राजस्व विभाग की टीमों ने फसलों की क्षति का सर्वे शुरू किया। सिचाई विभाग के कर्मचारी नहर की पटरी को दुरुस्त करने में जुटे रहे। इस घटना में बरका, उदयपुर, जरारा, ऐंचना, चांजोर समेत छह गांवों के किसानों की करीब ढाई हजार बीघा से अधिक फसलें जलमग्न हो गई।
विज्ञापन





30 घंटे बाद रविवार को नहर की कटी पटरी की मरम्मत की जा सकी। अब खेतों से पानी निकल रहा है। जो खेत नीचे की तरफ हैं, उनमें पानी भरा है। सोमवार को गांवों का जायजा लेने के बाद एसडीएम गभाना विनीत मिश्रा ने बताया कि लेखपाल, कानूनगो की मदद से फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इसके बाद मुआवजा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed