फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Survey of 6.81 lakh houses has been done.

पांच दिन में 6.81 लाख घरों का सर्वे, 1811 बीमार

Sat, 18 Apr 2020 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Survey of 6.81 lakh houses has been done.
कोरोना को हराने के लिए जिले भर में चल रहे महाअभियान के पांचवें दिन स्वास्थ्य विभाग की 1137 टीमों ने 92935 घरों का सर्वे किया। इस दौरान जनपद में 44 मरीज सामने आए, जो खांसी, बुखार या सांस लेने में तकलीफ आदि से पीड़ित थे।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. पीके शर्मा ने बताया कि सर्वे के दौरान 5325 बाहर से आए लोग मिले। लोधा क्षेत्र में बाहर से आए लोगों की संख्या सर्वाधिक 1948 है। इस तरह पांच दिन में जनपद में 681065 घरों का सर्वे का कार्य पूरा हो गया है। इस अवधि में बीमार मिले लोगों की कुल संख्या 1811 है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी ने सर्वे के लिए एक सप्ताह का समय दिया था। उन्होंने कहा कि बचे घरों का सर्वे दो दिन में पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बीमार लोगों को उपचार किट देने वाला अलीगढ़ पहला जिला
कोरोना वायरस को बढऩे से रोकने के प्रयास की सराहना मुख्यमंत्री भी कर चुके हैं। प्रदेश में अलीगढ़ इकलौता जिला है, जहां सर्वे के दौरान बीमार मिले लोगों को उपचार किट दिया जा रहा है। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि उपचार किट में पैरासीटामोल 6 गोली, बिटामिन सी 03 गोली, मल्टी बिटामिन 03 गोली, एंटीएलर्जिक 03 गोली, 04 मास्क व एक साबुन रखा गया है। एक स्वास्थ्य टीम को 10 मेडिकल किट एवं थर्मामीटर उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बॉक्स
दिनांक घरों की संख्या बीमार लोगों की संख्या
13 अप्रैल - 92429 घर 62
14 अप्रैल - 159789 घर 547
15 अप्रैल - 175631 घर 420
16 अप्रैल - 160281 घर 738
17 अप्रैल - 92935 घर 44
कुल - 681065 1811
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed