फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Surrender of third accused

कारोबारी पर हमले में तीसरे आरोपी का भी समर्पण

Tue, 02 Feb 2021 01:02 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Surrender of third accused
महानगर के आगरा रोड इलाके के नामचीन कारोबारी की कार पर हमले में नामजद तीसरे आरोपी मोंटी ने भी सोमवार को न्यायालय में समर्पण कर दिया। वहां से न्यायिक अभिरक्षा में लेकर न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया। अब इस मामले में एक नामजद बाहर है, जिसकी पुलिस स्तर से लगातार तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

एसओ मडराक राजीव कुमार के अनुसार थाने में दर्ज कारोबारी पर हमले के मुकदमे में नामजद जिला पंचायत सदस्य दीपक को जेल भेजा गया था, जबकि कार्तिक ने समर्पण किया। इसके बाद सीसीटीवी के आधार पर उजागर हुए मोंटी निवासी अवंतिका कॉलोनी क्वार्सी ने सोमवार को न्यायालय में समर्पण किया है। मोंटी को जेल भेज दिया गया है। अब नामजद शोभांस की तलाश चल रही है। एसओ ने बताया कि शोभांस के हाजिर होने के बाद जल्द से जल्द मुकदमे में चार्जशीट भी दायर कर दी जाएगी। बता दें कि कारोबारी से 10 जनवरी की रात सेंटर प्वाइंट पर हुए विवाद के बाद उनकी कार में आगरा रोड पर टक्कर मारकर यह हमला बोला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed