{"_id":"6a00612de7a2e10ca10d6903","slug":"surendra-diler-minister-of-state-in-the-up-government-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पहली बार विधायक सुरेंद्र दिलेर ने ली योगी सरकार में राज्य मंत्री की शपथ, अब अलीगढ़ में हैं दो-दो मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पहली बार विधायक सुरेंद्र दिलेर ने ली योगी सरकार में राज्य मंत्री की शपथ, अब अलीगढ़ में हैं दो-दो मंत्री
Sun, 10 May 2026 04:13 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 10 May 2026 04:13 PM IST
सार
सुरेंद्र दिलेर के बाबा किशन लाल दिलेर हाथरस से 4 बार सांसद और 5 बार विधायक रहे। उनके बाद उनके पुत्र राजवीर दिलेर एक बार सांसद और एक बार विधायक रहे। अब उनके पुत्र सुरेंद्र दिलेर खैर से विधायक हैं और यूपी सरकार में राज्य मंत्री बने हैं।
विज्ञापन
राज्य मंत्री की शपथ लेते खैर विधायक सुरेंद्र दिलेर
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ की खैर विधानसभा से पहली बार में जीतकर विधायक बने सुरेंद्र दिलेर यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार में राज्य मंत्री बन गए हैं। अब अलीगढ़ जनपद में दो-दो मंत्री हैं। सुरेंद्र दिलेर को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
2027 में यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले इस मंत्रिमंडल विस्तार में जातीय समीकरण साधने के लिहाज से खैर विधायक सुरेंद्र दिलेर को राज्य मंत्री बना दिया गया है। आज शाम को जनभवन में राज्यपाल ने छह नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
1957 में पहली बार खैर (तब बरौली और खैर एक ही क्षेत्र थे) से मोहन लाल गौतम कैबिनेट मंत्री बने थे। इसके बाद 1962 में खैर और बरौली के अलग-अलग विधानसभा हो गए। इसके 18 साल इंतजार के बाद 1980 में चौधरी शिवराज सिंह ने प्रदेश सरकार में पशुपालन मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। साढ़े तीन दशक के लंबे अंतराल के बाद 2017 में भाजपा सरकार आने पर अनूप प्रधान खैर से विधायक चुने गए और उन्हें राजस्व राज्य मंत्री बनाया गया। उनके हाथरस सांसद बनने के बाद खैर उपचुनाव में सुरेंद्र दिलेर विधायक चुने गए।
विज्ञापन
सुरेंद्र दिलेर के बाबा किशन लाल दिलेर हाथरस से 4 बार सांसद और 5 बार विधायक रहे। उनके बाद उनके पुत्र राजवीर दिलेर एक बार सांसद और एक बार विधायक रहे। अब उनके पुत्र सुरेंद्र दिलेर खैर से विधायक हैं और यूपी सरकार में राज्य मंत्री बने हैं।
अब अलीगढ़ से दो-दो मंत्री
सुरेंद्र दिलेर के राज्य मंत्री बनने के साथ अलीगढ़ जनपद में दो-दो मंत्री हैं। कल्याण सिंह के नाती संदीप सिंह बेसिक शिक्षा विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं। वहीं किशन लाल दिलेर के नाती सुरेंद्र दिलेर भी राज्य मंत्री बनाए गए हैं।