अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित स्व. आदित्य कुमार शर्मा मेमोरियल त्रिकोणीय टी-20 सीरीज के फाइनल में अलीगढ़ सुपर स्टार की टीम पहुंच गई है। लाल बहादुर शास्त्री कन्या महाविद्यालय के मैदान पर अलीगढ़ सुपर स्टार के कप्तान देवांश राठौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में 6 विकेट पर 161 रनों का स्कोर खड़ा किया। लकी कुमार ने 30 गेंदों में 40 रन बनाए। नमन शर्मा ने तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 12 गेंदों में 32 रन की पारी खेली। रमांश गोयल ने 17 गेंदों में 27 रन बनाए।
रॉयल्स के गेंदबाज विहान पबरेजा ने दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल्स की टीम 93 रन पर सिमट गई। वैभव वार्ष्णेय ने 24 गेंदों में 42 रन की पारी खेली। सुपर स्टार के गेंदबाज रमांश ने तीन व नमन ने दो विकेट झटके। रमांश को मैन ऑफ द मैच, वैभव को फाइटर ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ. रजत सक्सेना और विकास सक्सेना ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। अंपायरिंग हर्ष शर्मा व अमन वर्मा ने की व स्कोरिंग मयंक शर्मा ने की। इस अवसर पर एकेडमी के अध्यक्ष मुकेश सक्सेना, विकास सक्सेना, दीपक राठौर, मोहन वार्ष्णेय, विशाल सक्सेना, अजय शर्मा, तरुण पबरेजा, नरेश कुमार गुल्ला आदि मौजूद रहे। ब्यूरो