फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Students in the program is canceled angry governor

छात्रों को कार्यक्रम में रोके जाने से राज्यपाल नाराज

Wed, 25 May 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 25 May 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
Students in the program is canceled angry governor
राज्यपाल नाराज - फोटो : रुपेश
सरस्वती विद्या मंदिर के वार्षिक समारोह में छात्रों के बदले बुजृुर्गों एवं अन्य लोगों को देखकर राज्यपाल अपने आप को रोक नहीं पाए।
विज्ञापन

उन्होंने आयोजकों से पूछा कि छात्रों के कार्यक्रम में छात्र कम और बुुुुुुजुर्ग ज्यादा क्यों दिख रहे हैं। प्रतिभा सम्मान में छात्रों का रहना जरूरी है। दूसरे छात्रों को सम्मानित होते देखकर वे भी प्रेरित होंगे। राज्यपाल द्वारा कारण पूछे जाने पर बताया गया कि स्कूल में 1200 छात्र हैं। प्रशासन ने सिर्फ 200 छात्रों को ही बुलाने की अनुमति दी थी। इसलिए यहां छात्रों की संख्या कम दिख रही है।
 इसपर नाराज राज्यपाल ने मंच से कहा कि वे प्रशासन से पूछेंगे कि ऐसा क्यों किया गया।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब राज्यपाल हेलीपैड पर जा रहे थे, उस समय उन्होंने कमिश्नर चंद्रकांत एवं डीआईजी गोविंद अग्रवाल से जवाब-तलब किया। छात्रों को रोकना गलत है। कमिश्नर एवं डीआईजी ने सफाई देते हुए कहा कि कार्यक्रम में कौन और कितने लोग उपस्थित होंगे यह कॉलेज प्रशासन ने ही तय किया था।
विज्ञापन

प्रशासन का इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं था। राज्यपाल ने हेलीकॉप्टर में बैठते समय कार्यक्रम संयोजक चौ. ऋषिपाल सिंह को इशारे से बुुलाया और कार्यक्रम के सफल आयोजन की बधाई दी। साथ ही कहा कि अगली बार बुलाओगे तो फिर आऊंगा, लेकिन छात्रों के कार्यक्रम में छात्र, शिक्षक और अभिभावकों का होना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed