{"_id":"6a8c694a0a51113ce10b21aa","slug":"canter-collided-with-three-bikes-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ सड़क हादसा: कैंटर ने तीन बाइकों में मारी टक्कर, छह मजदूर घायल, दो गंभीर हालत में मेडिकल रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ सड़क हादसा: कैंटर ने तीन बाइकों में मारी टक्कर, छह मजदूर घायल, दो गंभीर हालत में मेडिकल रेफर
Mon, 24 Aug 2026 09:25 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 24 Aug 2026 09:25 PM IST
सार
मजदूर मजदूरी कर लौट रहे थे। शाम करीब साढ़े पांच बजे पीछे से आए कैंटर ने तीनों बाइकों को चपेट में ले लिया और चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
घायल का उपचार करते चिकित्सक
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
अकराबाद में जीटी रोड पर गांव गोपी के पास सोमवार शाम मजदूरी कर तीन बाइक पर घर लौट रहे छह मजदूरों में कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में सभी छह मजदूर घायल हो गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल संजू और राजवीर को जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया है।
विज्ञापन
गांव अलेहदादपुर निवासी राजकुमार ने बताया कि वह संजू, राजवीर, देवेंद्र, ओमवीर और नत्थू सिंह के साथ सिकंदराराऊ क्षेत्र के मुकुंदपुर से मजदूरी कर लौट रहे थे।
विज्ञापन
शाम करीब साढ़े पांच बजे गोपी के पास पीछे से आए कैंटर ने तीनों बाइकों को चपेट में ले लिया और चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी के जरिए कैंटर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन