फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Students protest after the death of a law student

आरएमपीएसयू: विधि छात्र की मौत के बाद डीएस-एसवी कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, छात्र ने खुद पर उड़ेला पेट्रोल

Mon, 24 Aug 2026 03:02 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 24 Aug 2026 03:02 PM IST
सार

छात्रों ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति नरेंद्र बहादुर सिंह और परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार के इस्तीफे की मांग की। साथ ही सचिन कुमार के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग रखी।

विज्ञापन
Students protest after the death of a law student
एसवी डीएस कॉलेज में प्रदर्शन करते छात्र-छात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के विधि छात्र सचिन कुमार की मौत के बाद छात्रों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। 24 अगस्त को डीएस कॉलेज और एसवी कॉलेज में छात्रों ने प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसी दौरान डीएस कॉलेज में एक छात्र ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने तत्काल छात्र को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन

एसवी कॉलेज में प्रदर्शनप्रदर्शनकारी छात्रों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन में सचिन कुमार की मौत की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन की कथित कार्यप्रणाली और विद्यार्थियों पर दबाव के कारण छात्र मानसिक उत्पीड़न का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन


ज्ञापन में छात्रों ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति नरेंद्र बहादुर सिंह और परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार के इस्तीफे की मांग की। साथ ही सचिन कुमार के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed