{"_id":"6a8c39ba30bfd91163080a5f","slug":"death-of-gopi-kanwariya-in-kasganj-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: बाइक फिसलने से कासगंज में गोपी के कांवड़िया की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, हत्या की जताई आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: बाइक फिसलने से कासगंज में गोपी के कांवड़िया की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, हत्या की जताई आशंका
Mon, 24 Aug 2026 06:02 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 24 Aug 2026 06:02 PM IST
सार
परिजनों ने गोपाल की मौत को हादसा मानने से इन्कार करते हुए हत्या की आशंका जताई। उन्होंने करीब आधा घंटे तक जीटी रोड पर शव रखकर यातायात बाधित किया।
विज्ञापन
मृतक गोपाल, हंगामा करते परिजन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अकराबाद में गांव गोपी के एक 20 वर्षीय युवक गोपाल की 23 अगस्त रात कासगंज के सड़क हादसे में मौत हो गई। 24 अगस्त दोपहर शव गांव पहुंचने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। उन्होंने गोपी में जीटी रोड पर शव रखकर जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
गोपाल अपने कुछ दोस्तों के साथ बाइक से कासगंज सोरों से कांवड़ लेने गया था। पिता सीताराम ने पुलिस को बताया कि रात में उन्हें सूचना मिली कि कासगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहनपुरा बाईपास पर बाइक फिसल गई। इस हादसे में गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे स्थानीय पुलिस अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को शव गोपी ले आए। दोपहर करीब ढाई बजे परिजनों ने हत्या का अंदेशा जताते हुए जीटी रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जाम कर रहे लोगों को समझाया और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
बाइक फिसलने से हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार, यह घटना कासगंज कोतवाली क्षेत्र में मोहनपुरा बाईपास पर गांव डुकरिया के पास हुई। गोपाल की बाइक सड़क पर फिसल गई थी। उसे गंभीर चोटें आई थीं। स्थानीय पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने शव रखकर किया हंगामा
परिजनों ने गोपाल की मौत को हादसा मानने से इन्कार करते हुए हत्या की आशंका जताई। उन्होंने करीब आधा घंटे तक जीटी रोड पर शव रखकर यातायात बाधित किया। थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने परिजनों को लिखित तहरीर देने को कहा। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच करेगी। पुलिस के समझाने के बाद परिजनों ने शव हटाकर अंतिम संस्कार किया।