फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Student protests turn violent at AMU

Aligarh Muslim University: उग्र हुआ छात्रों का प्रदर्शन, प्रॉक्टोरियल टीम ने घसीटकर वाहन में बैठाया

Thu, 26 Feb 2026 12:50 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 26 Feb 2026 12:50 PM IST
सार

छात्रों के प्रदर्शन पर एएमयू प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद नवेद खान का कहना है कि छात्रों की मांग अनुचित है। कक्षा में शून्य उपस्थिति की अनुमति नहीं दे सकते।

विज्ञापन
Student protests turn violent at AMU
एएमयू प्रॉक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन करते छात्र - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में इंजीनियरिंग के छात्रों का प्रदर्शन तीसरे दिन उग्र हो गया। 25 फरवरी को धरने पर बैठे छात्रों और प्रॉक्टोरियल टीम के बीच झड़प हो गई। इस दौरान छात्रों को जबरन घसीटकर वाहन में बैठाया गया और प्रॉक्टर कार्यालय ले जाया गया। गुस्साए छात्रों ने यहां नारेबाजी करते हुए प्रॉक्टर कार्यालय का घेराव किया।

विज्ञापन


परीक्षा परिणाम जारी करने और उपस्थिति नियमों में राहत की मांग को लेकर सुबह सात बजे इंजीनियरिंग के छात्र कॉलेज परिसर में पहुंचकर धरने पर बैठ गए। दोपहर करीब 1:30 बजे धरना समाप्त कराने पहुंची प्रॉक्टोरियल टीम ने छात्रों को हटाने का प्रयास किया। इसी दौरान दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। यूनिवर्सिटी के सुरक्षाकर्मियों ने पांच छात्रों को घसीटकर वाहन में बैठाया, जिससे मौके पर नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। घटना से नाराज छात्रों ने पकड़े गए साथियों को छुड़ाने की मांग को लेकर प्रॉक्टर कार्यालय का घेराव कर दिया।
विज्ञापन


करीब दो घंटे तक चले विरोध के बाद प्रशासन ने दोपहर 3:30 बजे छात्रों को छोड़ दिया। छात्र नेता फैसल त्यागी ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ सख्ती और ज्यादती की गई। छात्रों को घसीटकर वाहन में बैठाना अनुचित है। उनके साथ अपराधियों जैसा सुलूक किया गया है। इस संबंध में प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद नवेद खान का कहना है कि छात्रों की मांग अनुचित है। कक्षा में शून्य उपस्थिति की अनुमति नहीं दे सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed