फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Student dead body found in restaurant, Police investigation underway

अलीगढ़: रेस्टोरेंट में छात्रा का मिला शव, युवक पर लगा हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 04 Feb 2020 06:07 PM IST
Abhishek Singh अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Abhishek Singh Updated Tue, 04 Feb 2020 06:07 PM IST
विज्ञापन
Student dead body found in restaurant, Police investigation underway
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

हाथरस के बुर्जवाला कुआं में हत्या का एक मामला सामने आया है। यहां एक रेस्टोरेंट में एक छात्रा की एक युवक ने गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद युवक बड़े आराम से वहां से निकल गया। रेस्टोरेंट के कर्मियों ने जब छात्रा को जमीन पर पड़ा देखा तो खलबली मच गई। आनन-फानन में लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक गौरव बसंवाल ने बताया कि स्थानीय भूरापीर गली नंबर चार निवासी छात्रा खुशबू भारती पुत्री रामदास भारती बागला कॉलेज में बीए द्वितीय की छात्रा थी। वह इस रेस्टोरेंट में आई थी। उसके साथ युवक भी आया था। दोनों करीब 12.30 बजे इस रेस्टोरेंट पर आए और अकेले में काफी देर तक बातचीत करते रहे। इसी दौरान इस युवक ने इस छात्रा का गला दबा दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वहां बैठे लोगों को इस घटना का एहसास तक नहीं हुआ और युवक वहां से चुपचाप निकल गया। कुछ देर बाद जब वेटर घटना स्थल पर पहुंचा तो छात्रा अपनी केबिन के निकट मृत अवस्था में पड़ी मिली। इस घटना को लेकर मृतिका के पिता ने कहा कि युवक का नाम विजेंद्र निवासी वाटरवक्र्स कॉलोनी हाथरस का है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed