फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Student and woman killed in two accidents

Aligarh News: दो हादसों में छात्र और महिला की गई जान, परिवारों में छाया मातम

Fri, 12 Apr 2024 12:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Fri, 12 Apr 2024 12:44 AM IST
सार

दो बजे बाइक से परीक्षा देने जा रहे गांव जाखुर छात्र की गोंडा मार्ग पर रामनगरिया के समीप सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हाथरस के कस्बा मेंडू निवासी युवक अपनी पत्नी, बेटी, पुत्रों के साथ ईद पर ई रिक्शा से साढ़ू के गांव कजरौठ जा रहे थे। हाथरस रोड पर गांव कारस के समीप ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया।

विज्ञापन
Student and woman killed in two accidents
सड़क दुर्घटना। - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो।

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग हुए दो हादसों में एक छात्र और एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन


11 अप्रैल की दोपहर दो बजे बाइक से परीक्षा देने जा रहे गांव जाखुर निवासी 19 वर्षीय धर्मेंद्र की गोंडा मार्ग पर रामनगरिया के समीप सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इसमें घायल धर्मेंद्र को सीएचसी इगलास लाया गया जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह बौहरे हरी सिंह कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष के छात्र थे। उनकी मौत से तीन बहनों और भाई सहित परिवार वालों का रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन


हाथरस के कस्बा मेंडू निवासी जाकिर अपनी पत्नी रेशमा (26), बेटी आल्फिया, पुत्र सोहेब व अवान के साथ ईद पर ई रिक्शा से साढ़ू के गांव कजरौठ जा रहे थे। हाथरस रोड पर गांव कारस के समीप ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में रेशमा की मौके पर ही मौत हो गई। पति व बच्चे घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज के दौरान दम तोड़ा
खैर कोतवाली के गांव उदयपुर निवासी बाबूलाल पुत्र कारे सिंह के अनुसार 23 मार्च की रात उनका भतीजा अजीत अपने मित्र के साथ बाइक से शादी समारोह से लौट रहा था। गोंडा रोड पर गांव बलकन नगरिया के समीप एक कार ने पीछे से टक्कर मार दी थी, जिसमें वह घायल हो गया था। आगरा की निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था, जहां 28 मार्च को उसकी मौत हो गई। उनकी तहरीर पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed