पुरानी चुंगी स्थित रेलवे गेट नं 85 के अधूरे फ्लाईओवर को तत्काल बनाने और वैकल्पिक रास्ता उपलब्ध कराने की मांग को लेकर कांग्रेस के नेता इंजीनियर आगा यूनुस ने फ्लाईओवर के पास धरना प्रदर्शन किया।
आगा यूनुस ने कहा कि पिछले 4 वर्ष से इस फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा है।
यह फ्लाईओवर दो विधानसभाओं को जोड़ता है। साथ ही रेलवे लाइन के पार दोनों इलाकों को भी जोड़ने का काम करता है। इस फ्लाईओवर के संबंध में वह प्रदेश सरकार के आला अधिकारियों से लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों तक समस्या को रख चुके हैं। लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इस अवसर पर महेश चंद शर्मा, डॉ. नाहीद अख्तर, डॉ. जूही, समाज सेविका जरीना, नदीम अल्वी, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद नदीम, शमीम अहमद, अनिल कुमार, नीरज कुमार, दिलनवाज, बबलू, कश्यप, शादाब, महासभा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, फैसल अब्बासी, अरशद, सोहेल आदि मौजूद रहे।