फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Stone pelting on two sides when tractor trolley was parked in Foundationri

Aligarh News: नींवरी में ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी करने पर दो पक्षों में पथराव

Fri, 20 Jun 2025 01:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting on two sides when tractor trolley was parked in Foundationri
थाना रोरावर के नींवरी में बृहस्पतिवार शाम ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्रॉलियों के चालकों में साइड में लगाने पर विवाद हो गया। दोनों पक्षों से मारपीट, पथराव में 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने चार ट्रैक्टर ट्रॉली सीज की है।
विज्ञापन

थाना पुलिस के मुताबिक नींवरी में मुख्य मार्ग के पास ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी होती हैं। बृहस्पतिवार की शाम को गांव का ही नसरुद्दीन अपनी ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली लिए खड़ा था, तभी आमिर नामक युवक ने अपनी ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली को उसके साथ सटाकर खड़ा कर दिया। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी के साथ मारपीट और पथराव हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर झगड़े को शांत कराकर अस्पताल भेजा। झगड़े में 10 लोग घायल हुए हैं। इसमें एक पक्ष से नसरुद्दीन,आरिफ,साबरा,सायरा,गुड्डू और असलम। दूसरे पक्ष से जावेद, रुखसार,सलमान और मुन्ने खां घायल हुए हैं। थाना प्रभारी शिव शंकर गुप्ता ने बताया कि ईंटों से लदी चार ट्रैक्टर ट्रॉली सीज की गई है। अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed