फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Statues of Lord Buddha sent from Aligarh for China Spring Festival

चीन का वसंत उत्सव: अलीगढ़ से भेजी गईं थीं भगवान बुद्ध की मूर्तियां, छह महीने पहले मिला था आर्डर

Sat, 22 Mar 2025 05:07 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 22 Mar 2025 05:07 PM IST
सार

अलीगढ़ से अष्ट धातु की 22 किलोग्राम भार की दो फुट ऊंची 10 मूर्तियां चीन के शहर शंघाई भेजी गईं। इसके अलावा छोटे आकार की करीब 50 मूर्तियां भेजी गईं। इन मूर्तियों को वहां के लोग अतिथियों को सम्मानित कर उपहार स्वरूप भेंट करते हैं।

विज्ञापन
Statues of Lord Buddha sent from Aligarh for China Spring Festival
गौतम बुद्ध की मूर्ति - फोटो : स्वयं

विस्तार

चीन के नववर्ष के अवसर पर वसंत उत्सव 29 जनवरी से 12 फरवरी 2025 तक मनाया गया। अलीगढ़ में बनी भगवान बुद्ध की मूर्तियों ने इस उत्सव की शोभा बढ़ाई। अलीगढ़ में बनने वाली धातु की अलग-अलग आकार की बुद्ध की मूर्तियों की वहां अच्छी मांग रही।

विज्ञापन


अलीगढ़ से अष्ट धातु की 22 किलोग्राम भार की दो फुट ऊंची 10 मूर्तियां चीन के शहर शंघाई भेजी गईं। इसके अलावा छोटे आकार की करीब 50 मूर्तियां भेजी गईं। इन मूर्तियों को वहां के लोग अतिथियों को सम्मानित कर उपहार स्वरूप भेंट करते हैं।
विज्ञापन


अलीगढ़ में इन मूर्तियों का निर्माण करने वाले कमल हार्डवेयर और आर्टवेयर के कोमल कटारा कहते हैं कि छह महीने पहले इन मूर्तियों का आर्डर मिला था। इन मूर्तियों पर एक अलग तरह की फिनिशिंग की जाती है, जिसकी चीन में खासी मांग रहती है। इसके अलावा बुद्ध की छोटी मूर्तियों की मांग रहती है। पहली बार बड़े आकार की मूर्तियां यहां से मंगाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने कारीगरों को बुलाया गया

बड़े आकार की मूर्तियां बनाने के लिए अनुभवी कारीगरों की जरूरत थी। इनको जयगंज से खास तौर से बुलाया गया था। बेहद बारीकी से इन कारीगरों ने मूर्तियों को अंतिम रूप दिया। छोटे आकार में 1.8 किलोग्राम से लेकर 6.5 इंच तक की मूर्तियां शामिल हैं।

वसंत उत्सव चीन के नववर्ष का अवसर है
चीन में वसंत उत्सव (चीन का नव वर्ष) त्योहार के रूप में मनाया जाता है। यह त्योहार चीन की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं का प्रदर्शन करता है। लोग अपने घरों को साफ करते हैं। नए कपड़े पहनते हैं। अपने परिवार के साथ मिलकर त्योहार की तैयारी करते हैं। लोग पारंपरिक गतिविधियों में भाग लेते हैं, जैसे ड्रैगन डांस और पारंपरिक संगीत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed