{"_id":"6aad0b59e6f1fa054e0b6fd1","slug":"kalyan-singh-grand-son-wedding-aligarh-news-c-2-1-gur1004-1069496-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: 14 नवंबर को ताला नगरी में होगी मंत्री संदीप सिंह की सगाई, 27 नवंबर को दिल्ली में शादी की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: 14 नवंबर को ताला नगरी में होगी मंत्री संदीप सिंह की सगाई, 27 नवंबर को दिल्ली में शादी की तैयारी
Fri, 18 Sep 2026 03:28 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 03:28 PM IST
सार
पूर्व सीएम कल्याण सिंह के पौत्र और यूपी के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह की सगाई 14 नवंबर को अलीगढ़ में तय हुई है। उनके साथ ही छोटे भाई सौरभ सिंह वर्मा की भी सगाई होगी।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश की सियासत के सबसे बड़े परिवारों में से एक कल्याण परिवार में जल्द ही शहनाइयां बजने वाली हैं। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व गवर्नर स्व. कल्याण सिंह के पौत्र और उत्तर प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह की सगाई की तारीख तय हो गई है।
विज्ञापन
पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह की सगाई आगामी 14 नवंबर को ताला नगरी (अलीगढ़) स्थित मैदान में होगी। खास बात यह है कि इस दिन उनके साथ ही उनके छोटे भाई अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ सिंह वर्मा की भी सगाई होगी।
विज्ञापन
दोनों भाइयों की एक साथ सगाई को लेकर परिवार में जबरदस्त उत्साह है। इसकी तैयारियों में पिता पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद राजवीर सिंह और माता पूर्व विधायक प्रेमलता वर्मा खुद जुट गई हैं। बताया जा रहा है कि वीआईपी मेहमानों को फोन पर निमंत्रण दिया जा रहा है। 14 नवंबर को अतरौली-अलीगढ़ में वीआईपी का जमावड़ा तो रहेगा ही, साथ ही क्षेत्रीय जनता के लिए भी बड़े भोज की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
27 नवंबर को दिल्ली के फाइव स्टार होटल में शादी
सूत्रों के अनुसार दोनों भाइयों की शादी 27 नवंबर को दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में प्रस्तावित है, हालांकि तारीख में एक दिन आगे-पीछे हो सकता है। शादी समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत भाजपा के कई बड़े दिग्गज नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।
शादी की तैयारियों को देखते हुए अलीगढ़ स्थित राज पैलेस में रंगाई-पुताई, मरम्मत और अन्य सामान की खरीदारी जोरों पर चल रही है। बताया जा रहा है कि शादी के दो तीन दिन बाद लखनऊ में भव्य रिसेप्शन कार्यक्रम होगा। रिसेप्शन का एक कार्यक्रम दिल्ली में भी आयोजित होने की चर्चा है। कल्याण सिंह की पत्नी रामवती देवी भी अपने दोनों नातियों को दूल्हा बनाते देखने की ख्वाहिश को लेकर शादी को लेकर बेहद खुश बताई जा रही हैं और आने वाली नवदंपति को जल्द आशीर्वाद देने को बेताब हैं।