{"_id":"6aacf498c0e56193b501cd48","slug":"aligarh-truck-accident-aligarh-news-c-2-1-gur1004-1069492-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: बीयर के कैन से लदा ट्रक पलटा, सड़क पर बिखरे सैकड़ों कैन; जर्जर सड़क पर फूटा लोगों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: बीयर के कैन से लदा ट्रक पलटा, सड़क पर बिखरे सैकड़ों कैन; जर्जर सड़क पर फूटा लोगों का गुस्सा
Fri, 18 Sep 2026 01:51 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:51 PM IST
सार
स्थानीय लोगों ने सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों और जर्जर हालत को हादसे का कारण बताते हुए प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई, सूचना पर पहुंची लोधा पुलिस ने यातायात सुचारू कराया और जांच शुरू की।
विज्ञापन
अलीगढ़-पलवल मार्ग पर पलटा हुआ ट्रक
- फोटो : स्वयं
विस्तार
अलीगढ़ में लोधा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अलीगढ़-पलवल मार्ग पर राजा महेंद्र प्रताप सिंह स्टेट विश्वविद्यालय के ठीक सामने एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया, जब बीयर के कैन से लदा हुआ एक तेज़ रफ़्तार ट्रक अचानक सड़क पर पलट गया। इस दुर्घटना के बाद मौके पर भारी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ट्रक पलटने की वजह से उसमें लदे बीयर के सैकड़ों कैन सड़क पर बिखर गए। गनीमत यह रही कि इस भीषण हादसे में किसी भी प्रकार के जान-माल के बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों में इस दुर्घटना के बाद प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों का आरोप है कि अलीगढ़-पलवल मार्ग की हालत लंबे समय से बेहद जर्जर और खराब बनी हुई है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे आए दिन हादसों को खुला निमंत्रण देते हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत की, लेकिन मार्ग की मरम्मत को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही लोधा थाना पुलिस तुरंत दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। सी ओ संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए यातायात को सुचारू कराया और ट्रक पलटने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन