फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   State tax officer made allegations against GST Deputy Commissioner

सड़क पर आई जीएसटी दफ्तर की रार: राज्यकर अफसर बोले-उपायुक्त ने मुझे दफ्तर में पीटा, एसएसपी के आदेश पर जांच शुरु

Fri, 16 May 2025 02:42 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 16 May 2025 02:42 PM IST
सार

राज्यकर अधिकारी एमपी सिंह ने आरोप लगाया कि अखिलेश कुमार सिंह उपायुक्त ने कार्यालय में बुलाया। उस समय वहां एक व्यापारी व एक अधिवक्ता मौजूद थे। उन्हीं के सामने अखिलेश सिंह ने उन्हें गालियां देते हुए हमला कर दिया। जब वह बाहर निकलने लगे तो उन्हें पकड़ लिया और लात-घूसों से मारपीट की।

विज्ञापन
State tax officer made allegations against GST Deputy Commissioner
राज्यकर अधिकारी एमपी सिंह - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ के जीएसटी कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार की रार बृहस्पतिवार को अफसरों के बीच मारपीट तक आ गई। यहां एक राज्य कर अधिकारी ने एसएसपी को लिखित शिकायत देकर उपायुक्त पर अपने कार्यालय में बुलाकर लात-घूंसों से पीटने का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा है कि उपायुक्त ने एक व्यापारी और अधिवक्ता के सामने उन्हें अपमानित भी किया है।

विज्ञापन


मूल रूप से प्रयागराज की गंगा विहार कॉलोनी ट्रांसपोर्ट नगर 331 निवासी महेंद्र प्रताप सिंह अलीगढ़ में तालानगरी जीएसटी कार्यालय में राज्यकर अधिकारी हैं। 15 मई दोपहर एसएसपी से मिलने पहुंचे एमपी सिंह ने लिखित शिकायत देते हुए कहा कि उनके कार्यालय में अखिलेश कुमार सिंह उपायुक्त के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने दोपहर करीब सवा बजे अपने कार्यालय में बुलाया। उस समय वहां एक व्यापारी व एक अधिवक्ता मौजूद थे। उन्हीं के सामने अखिलेश सिंह ने उन्हें गालियां देते हुए हमला कर दिया। जब वह बाहर निकलने लगे तो उन्हें पकड़ लिया और लात-घूसों से मारपीट की। साथ में जान से मारने की धमकी दी। इस मारपीट में उनको अंदरूनी चोट आई हैं। एसएसपी ने हरदुआगंज पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

इस प्रकरण में मिली शिकायत पर थाना पुलिस को जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जो भी जांच में साफ होगा, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। - संजीव सुमन, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरे ऊपर आरोप निराधार हैं। राज्य कर अधिकारी हमारे साथ जांच व कार्रवाई में सहयोग नहीं करते। पिछले दिनों एक जांच में जाते समय रास्ते से उतर गए थे। अधिकारियों के सामने भी टकराव की स्थिति बनी है। इसी वजह से ये अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। - अखिलेश कुमार सिंह, उपायुक्त जीएसटी
दोनों अधिकारियों में आपस में कहासुनी हुई है। दोनों को शुक्रवार को बुलाया गया है। दोनों की बात सुनी जाएगी, लेकिन बिना अधिकारियों के संज्ञान में लाए कानूनी कार्रवाई करना गलत है। - डॉ. एसएस तिवारी, एडिशनल कमिश्नर ग्रेड -2

पहले छापा मारेंगे, फिर गलत रिपोर्ट लगवाएंगे

जीएसटी कार्यालय में कब से भ्रष्टाचार चल रहा है, यह अपने आप में सवाल है, लेकिन मारपीट के बाद राज्यकर अधिकारी बृहस्पतिवार को फट पड़े। वे खुलकर बोले कि अफसर पहले छापा मारते हैं, खुद भ्रष्टाचार करते हैं, फिर हमसे गलत रिपोर्ट लगवाते हैं। बात न मानने पर मारपीट की गई है।

राज्यकर अधिकारी एमपी सिंह की मानें तो जिले में हाल में अचल ताल की एक मोबाइल शॉप, बरला क्षेत्र के एक ईंट भट्ठा व रामघाट रोड की एक ट्रांसपोर्ट को नोटिस भेजा व छापा मारा गया। गलत नोटिस देकर उनसे मोटी रकम की डिमांड की गई। डिमांड पूरी नहीं होने पर हम पर गलत रिपोर्ट बनाने का दबाव बनाया। इसी खुन्नस में मारपीट की गई।

उन्होंने आरोप लगाया कि शहर में आए दिन ट्रांसपोर्टरों पर छापे के बाद इंगट यानि पीतल की सिल्ली के कारोबारियों से मासिक वसूली तय की जा रही है। आए दिन गलत नोटिस भेजे जा रहे हैं। उन पर गलत रिपोर्ट लगवाने के लिए हमारे पास एक दर्जन से अधिक फाइलें पड़ी हैं। मैंने इस खेल में शामिल होने से मना किया तो हमलावर हो गए। उन्होंने कहा कि अगर मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो वे ऊपर तक जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed