फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   State level youth games in Aligarh

Aligarh: प्रदेश स्तरीय यूथ गेम्स का होगा आयोजन, आठ खेल शामिल, अलीगढ़ को मिली कराने की जिम्मेदारी

Mon, 28 Jul 2025 12:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 28 Jul 2025 12:35 PM IST
सार

जिला ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव मजहर उल कमर ने उपमुख्यमंत्री एवं एसोसिएशन के चेयरमैन बृजेश पाठक से प्रदेश स्तरीय यूथ गेम्स आयोजित करने का लिखित प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। इसे स्वीकृति मिल गई।

विज्ञापन
State level youth games in Aligarh
डॉ. आनंदेश्वर पांडेय को जिला ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से मूर्ति भेंट करते मजहरूल कमर एवं भगत सिंह बाबा - फोटो : स्वयं

विस्तार

प्रदेश स्तरीय यूथ गेम्स का आयोजन अलीगढ़ में होगा। इसमें एथलेटिक्स, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, कबड्डी, वॉलीबॉल, कराटे, ताइक्वांडो व हैंडबॉल को भी शामिल किया गया है। लखनऊ में उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक बैठक में अलीगढ़ के प्रस्ताव को एसोसिएशन ने स्वीकृति दे दी। स्वीकृति मिलते ही अलीगढ़ को एक महत्वपूर्ण खेल की जिम्मेदारी का गौरव प्राप्त हुआ।

विज्ञापन


27 जुलाई को राणा प्रताप मार्ग स्थित होटल फॉर्च्यून में हुई बैठक में जिला ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव मजहर उल कमर ने उपमुख्यमंत्री एवं एसोसिएशन के चेयरमैन बृजेश पाठक से प्रदेश स्तरीय यूथ गेम्स आयोजित करने का लिखित प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। इसे स्वीकृति मिल गई। मजहर उल कमर और कोषाध्यक्ष भगत सिंह बाबा ने यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव डॉ. आनंदेश्वर पांडेय को भगवान श्रीराम की पीतल की प्रतिमा भेंट की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed