फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Stalls of two defense producers of Aligarh set up at DefExpo in Ahmedabad

18 नवंबर तक होगा मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण

Wed, 19 Oct 2022 01:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Stalls of two defense producers of Aligarh set up at DefExpo in Ahmedabad
नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है । मंगलवार को नुमाइश मैदान के कृष्णांजलि सभागार में में नगर निगम क्षेत्र के बीएलओ को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। बीएलओ को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के तरीके बताए। उन्हें निष्पक्षता से मतदाता सूची तैयार करने के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

तहसीलदार डॉ. गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि बीएलओ घर-घर जाकर वोट बढ़ाने व घटाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि नवंबर-दिसंबर में निकाय चुनाव प्रस्तावित हैं। उन्होंने बताया कि 18 नवंबर तक मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया जाना है। नगर निगम क्षेत्र के 90 वार्ड में 758 बीएलओ नियुक्त किए गए हैं। सभी बीएलओ अब अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर पुनरीक्षण अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन

नगर निगम सीमा विस्तार में शामिल हुए नए क्षेत्रों में बीएलओ पर इस बार सबसे अधिक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इन क्षेत्रों में पहली बार मतदाता सूची तैयार होनी है। उन्होंने बताया कि जो लोग निकायों से बाहर चले गए हैं उनके नाम वोटर लिस्ट से हटाए जाएंगे। उन्हें वोट काटने का काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में बीएलओ पर निगरानी के लिए 45 सुपरवाइजर भी नियुक्त किए गए हैं। इनमें तहसील के लेखपाल, कानूनगो तथा शिक्षा विभाग के एआरपी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह रहेगा कार्यक्रम
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर कार्यक्त्रस्म जारी हो गया है। इनमें 31 अक्तूबर तक ड्राफ्ट निर्वाचक नामावली का प्रकाशन होगा। एक नवंबर से सात नवंबर तक मतदाता सूची एवं दावे एवं आपत्ति मांगे जाएंगे। 14 से 17 नवंबर तक दावे-आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची तैयार की जाएगी। 18 नवंबर को मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed